Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

102 वनक्षेत्रपालों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

,बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले , देखे पूरी लिस्ट

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ : की भावना को सशक्त कर रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान : अमित शाह

Jagbhan Yadav

Fri, Aug 14, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने देश के नागरिकों से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का जश्न मनाने की अपील की। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान देशवासियों के मन में राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना को मजबूत कर रहा है।

तिरंगा एकता और गौरव का प्रतीक

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि तिरंगा देश के प्रति गर्व और एकता की ताकत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि करोड़ों देशवासी तिरंगे के साथ जुड़कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सशक्त कर रहे हैं।

देशवासियों से अभियान में शामिल होने की अपील

गृह मंत्री ने देश के हर नागरिक से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में लाखों अन्य लोगों के साथ जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का जश्न मनाएं और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करें।

सेल्फी अपलोड करने का भी आग्रह

अमित शाह ने नागरिकों से अभियान के तहत तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर उसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस पहल के जरिए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़कर राष्ट्रप्रेम की भावना को व्यापक स्तर पर मजबूत किया जा सकता है।

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब देशभर में नागरिकों की भागीदारी का माध्यम बन गया है। तिरंगे के साथ जुड़कर करोड़ों देशवासी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने देशवासियों से अभियान को जनभागीदारी का व्यापक रूप देने का आह्वान किया

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें