Wednesday 5th of August 2026

ब्रेकिंग

SC से अनवर ढेबर को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ से बाहर रहने की शर्त

आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा

नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व

पोषण पखवाड़ा में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर पहले स्थान पर

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

अदाणी फाउंडेशन ने नवोदय विद्यालय में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर : , 123 विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Jagbhan Yadav

Tue, Aug 4, 2026

राजस्थान : अदाणी फाउंडेशन अपनी सीएसआर पहल के तहत स्थानीय लोगों तक बेहतर और सहज रूप से स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा इकाई का संचालन कर रहा है। यह इकाई ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी पहल के तहत अटरू उपखंड मुख्यालय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

हाल के दिनों में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण छात्रों में सर्दी, जुकाम, बुखार, त्वचा रोग और अन्य मौसमी संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए, विद्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें चिकित्सा दल ने विद्यार्थियों की जांच की और उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया।

शिविर में कुल 123 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 74 बालक और 49 बालिकाएँ शामिल थीं। जाँच के दौरान सर्दी-जुकाम, बुखार, एलर्जी, त्वचा रोग, सिरदर्द, पाचन संबंधी समस्याओं तथा अन्य मौसमी बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार किया गया। आवश्यकता के अनुसार सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।

इस दौरान, छात्रों को स्वास्थ्य सुरक्षा, मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों।

अदाणी फाउंडेशन का उद्देश्य सिर्फ उपचार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समुदाय और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना भी है। इसी सोच के साथ फाउंडेशन लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिससे लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें और वे बेहतर स्वास्थ्य के प्रति सजग बन सकें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें