: Heatwave Alert: उबल रहा उत्तर भारत, 48 डिग्री पहुंचा पारा, देखिए देश के 10 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट
Jagbhan Yadav
Wed, May 22, 2024
Heatwave Alert: उबल रहा उत्तर भारत, 48 डिग्री पहुंचा पारा, देखिए देश के 10 सबसे गर्म शहरों की लिस्ट
Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 5 दिनों के लिए पूरे उत्तर भारत में रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 47°C पार जा सकता है। साथ ही अगले भयंकर लू
Weather Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है। यहां अगले पांच दिनों तक भयंकर लू (Heatwave) चलने की भविष्यवाणी की गई है। इन राज्यों के कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों, राजस्थान के साथ-साथ गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति देखी गई। राजस्थान के में रात में भी गर्मी देखी गई। सबसे अधिक तापमान हरियाणा के सिरसा में 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद दिल्ली के नजफगढ़ में 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत के 10 सबसे अधिकतम तापमान वाले शहरों की लिस्ट-
1- सिरसा (हरियाणा): 47.8°C
2- नजफगढ़ (दिल्ली): 47.4°C
3- पिलानी (राजस्थान): 47.2°C
4- भटिंडा हवाई अड्डा) (पंजाब): 46.6°C
5- आगरा ताज (उत्तर प्रदेश): 46.6°C
6- रतलाम (मध्य प्रदेश): 45.6°C
7- सुरेंद्रनगर (गुजरात): 45.4°C
8- अकोला (महाराष्ट्र): 44.0°C
9- दुर्ग (छत्तीसगढ़): 43.6°C
10- ऊना (हिमाचल प्रदेश): 42.4°C
https://twitter.com/ANI/status/1793128065503203491?t=gNltfcsirMgzbUoGpgmp2A&s=19
लू अलर्ट जारी (Heatwave Alert)
उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों में उत्तरी मध्य प्रदेश और गुजरात में हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है। मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में, उत्तर पश्चिम भारत और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन