Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

में हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन हेतु निःशुल्क ई-सुविधा केंद्र शुरू

विष्णुभोग चावल से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सम्मान….

शनि 27 जुलाई से होंगे वक्री, इन 5 राशियों पर मंडराएगा खतरा... 18 नवंबर तक रहें सावधान!

की जयंती पर वन मंत्री कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि

भरोसे का नया सहारा ‘वीबी-जी राम जी’

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

100 से अधिक लोगों की मौत : दक्षिणी अफ्रीका में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही

Jagbhan Yadav

Sat, Jan 17, 2026

नेशनल डेस्क: दक्षिण अफ्रीका, मोजाम्बिक और जिम्बाब्वे में भारी बारिश तथा बाढ़ के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि दक्षिणी अफ्रीका के कई देशों में मौसम के और खराब होने की आशंका है। दक्षिण अफ्रीका में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के बाद उसके उत्तरी प्रांतों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई।

पड़ोसी देश मोजाम्बिक में आपदा प्रबंधन संस्था ने बताया कि देश में अब तक बारिश के कारण 103 लोगों की मौत हो चुकी है। उसने बताया कि ये मौतें बिजली गिरने, बाढ़ में डूबने, बुनियादी ढांचे के ढहने और हैजा से हुईं। विश्व खाद्य कार्यक्रम के अनुसार, मोजाम्बिक में सबसे भीषण बाढ़ मध्य और दक्षिणी क्षेत्रों में आई है, जहां दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

जिम्बाब्वे की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि साल की शुरुआत से भारी बारिश के कारण 70 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें