Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

आज कब से शुरू होगी पूर्णिमा तिथि? जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

वृषभ वालों की नौकरी में बढ़ सकती है जिम्मेदारी, कुंभ वाले आर्थिक मामलों में रखें सावधानी, पढ़ें दैनिक राशिफल

दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित

छत्तीसगढ़ में कई जगह भारी बारिश के आसार, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम

प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य अलंकरण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में PM मोदी : आज होगी हाई-लेवल बैठक, सभी मंत्रियों को दिल्ली में रहने का आदेश

Jagbhan Yadav

Thu, May 21, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे से लौटते ही गुरुवार को बड़े एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं। शाम 4 बजे दिल्ली के सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक बुलाई गई है, जिसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक से पहले सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिल्ली में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

पीएम मोदी खुद इस हाई-लेवल मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ जूनियर मंत्री भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में देश की सुरक्षा, आर्थिक हालात, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और संभावित राजनीतिक बदलावों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है। खासतौर पर मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और उसके कच्चे तेल, एलपीजी सप्लाई और महंगाई पर पड़ने वाले असर को लेकर सरकार गंभीर मंथन कर सकती है।

प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में गठित हाई-पावर ग्रुप लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है, जिसमें अमित शाह, निर्मला सीतारमण और हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर राजनीतिक गलियारों में मोदी सरकार 3.0 के एक साल पूरे होने से पहले बड़े कैबिनेट फेरबदल और मंत्रालयों में बदलाव की अटकलें भी तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि जून के दूसरे सप्ताह में मंत्रियों के विभागों में बदलाव हो सकता है, ऐसे में आज की यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें