Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य भेंट

को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें - मुख्य सचिव

और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम - मंत्री वर्मा

शिक्षा मंत्री यादव

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सन नियो के शो 'राजनंदिनी' की नेहा सोलंकी नाग पंचमी पर बोलीं: : "यह सिर्फ त्यौहार नहीं, हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा है"

Jagbhan Yadav

Tue, Aug 18, 2026

मुंबई, अगस्त, 2026: नाग पंचमी भारतीय संस्कृति में नाग देवता की पूजा और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन लोग नाग देवता की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। नाग पंचमी का रहस्य, शक्ति और आस्था से गहरा संबंध है, जो इसे सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ की रहस्यमयी और अलौकिक दुनिया से जोड़ने का एक दिलचस्प मौका देता है।

राजनंदिनी में नेहा सोलंकी मुख्य किरदार राजनंदिनी की भूमिका निभा रही हैं। शो की रहस्यमयी कहानी, अलौकिक शक्तियों और छिपे हुए राजों के बीच नाग पंचमी के मौके पर नेहा ने इस पर्व और आस्था से जुड़ी अपनी सोच साझा की।

नेहा सोलंकी ने कहा, "नाग पंचमी मेरे लिए सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी एक खूबसूरत परंपरा है। बचपन से ही इस दिन को लेकर एक अलग तरह की उत्सुकता रही है। नाग देवता को हमारी संस्कृति में शक्ति सुरक्षा और प्रकृति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मुझे लगता है कि नाग पंचमी हमें यह भी याद दिलाती है कि प्रकृति और उसके हर जीव का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।"

उन्होंने आगे कहा, "राजनंदिनी की कहानी में भी रहस्य और अलौकिक शक्तियों का एक खास हिस्सा है। इसलिए इस शो के दौरान नाग पंचमी जैसे त्यौहार से जुड़ना मेरे लिए और भी खास है। हमारी भारतीय संस्कृति में ऐसी कई कहानियाँ और मान्यताएँ हैं, जिनमें रहस्य आस्था और शक्ति एक साथ देखने को मिलते हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक राजनंदिनी की इस अनोखी दुनिया और इसके रहस्यों को उतना ही पसंद करेंगे, जितना कि मैं इसे निभाते हुए महसूस कर रही हूँ।"

देखिए 'राजनंदिनी' जल्द ही सिर्फ सन नियो पर।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें