Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कोटक म्यूचुअल फंड ने : लॉन्च किया कोटक डिविडेंड यील्ड फंड

Jagbhan Yadav

Tue, Jan 6, 2026

दिल्ली, जनवरी 2026: कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (केएमएएमसी) ने कोटक डिविडेंड यील्ड फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रूप से उन शेयरों में निवेश करेगी जो नियमित रूप से अच्छा डिविडेंड देते हैं। इस फंड का उद्देश्य ऐसे कंपनियों के डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो में निवेश कर, लॉन्ग-टर्म कैपिटल ग्रोथ और/या डिविडेंड से आय प्राप्त करना है, जिनका डिविडेंड देने का रिकॉर्ड लगातार अच्छा रहा है। यह स्कीम 5 जनवरी 2026 से निवेश के लिए खुल चुकी है, 19 जनवरी 2026 को बंद होगी।

कोटक डिविडेंड यील्ड फंड उन कंपनियों में निवेश करने का प्रयास करेगा, जिन्होंने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में से कम से कम किसी एक वर्ष में डिविडेंड दिया हो, ताकि निवेश में स्थिरता और भरोसेमंद प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।डिविडेंड यील्ड के साथ-साथ यह स्कीम कैश फ्लो, कमाई बढ़ने की संभावना, बिज़नेस फंडामेंटल्स और मैनेजमेंट क्वालिटी जैसे पहलुओं पर भी ध्यान देगी। मैच्योर और स्टेबल कंपनियों पर फोकस करते हुए तथा अलग-अलग सेक्टर्स में निवेश कर, यह फंड डिविडेंड से संभावित आय और लॉन्ग-टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन का अवसर देने का प्रयास करेगा।

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री निलेश शाह ने कहा, "कोटक म्यूचुअल फंड में हमारा मानना है कि डिविडेंड देने वाली कंपनियां अक्सर मजबूत बिज़नेस तौर-तरीकों और शेयरहोल्डर्स के हितों पर ध्यान देने का संकेत देती हैं। कोटक डिविडेंड यील्ड फंड को इस तरह तैयार किया गया है कि निवेशक ऐसी कंपनियों की स्थिरता और विकास का लाभ उठा सकें। आज के मार्केट में, सस्टेनेबल डिविडेंड देने वाली कंपनियों को चुनना आपके पोर्टफोलियो में क्वालिटी और मजबूती जोड़ने का एक समझदारी भरा तरीका हो सकता है।"

कोटक डिविडेंड यील्ड फंड उन कंपनियों पर विचार करेगा जिनका डिविडेंड देने का रिकॉर्ड लगातार अच्छा रहा है। इसके साथ ही फाइनेंसियल स्ट्रेंथ और मैनेजमेंट क्वालिटी को परखने के लिए अतिरिक्त फिल्टर्स लगाए जाएंगे। डिविडेंड देने वाले बेहतर अवसरों के लिए पोर्टफोलियो की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। यह पोर्टफोलियो अलग-अलग सेक्टर्स में निवेश करके डाइवर्सिफाइड रहेगा और फंड के उद्देश्यों के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

कोटक डिविडेंड यील्ड फंड की फंड मैनेजर शिबानी कुरियन सिरकार ने कहा, "हमने एक अनुशासित निवेश प्रक्रिया को गहन रिसर्च के साथ जोड़ा है, ताकि ऐसी कंपनियों को चुना जा सके जो सस्टेनेबल डिविडेंड और स्ट्रांग फंडामेंटल्स प्रदान करती हों। कोटक डिविडेंड यील्ड फंड इस सोच पर आधारित है कि जब कंपनियां लगातार अच्छा कैश फ्लो बनाती हैं और शेयरहोल्डर्स को लाभ देती हैं, तो वे लंबे समय तक मूल्य सृजन करती हैं। सावधानीपूर्वक चुने गए शेयर और डाइवर्सिफिकेशन के माध्यम से हमारा लक्ष्य ऐसा पोर्टफोलियो तैयार करना है, जो आय की संभावना और लॉन्ग-टर्म ग्रोथ के बीच संतुलन बनाए, ताकि निवेशक स्थिरता व अवसर दोनों का लाभ उठा सकें।"

यह स्कीम 5 जनवरी 2026 से आम निवेशकों के लिए खुल चुकी है और 19 जनवरी 2026 को बंद होगी। एनएफओ अवधि के दौरान निवेशक कम से कम ₹100 की राशि से निवेश कर सकते हैं और इसके बाद स्विच के लिए किसी भी राशि का निवेश किया जा सकता है। कोटक डिविडेंड यील्ड फंड से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर जाएं: https://www.kotakmf.com/documents/NFO_DYF

निवेशकों को यह तय करने में यदि कोई संदेह हो कि यह प्रोडक्ट उनके लिए उपयुक्त है या नहीं, तो उन्हें अपने वित्तीय सलाहकार और टैक्स सलाहकार से परामर्श करना चाहिए। कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (केएएमएएमसी) किसी भी प्रकार के रिटर्न या भविष्य के रिटर्न की गारंटी या वादा नहीं करती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें