Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

उत्तरप्रदेश : *कोटक लाइफ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, एसेट्स अंडर मैनेजमेंट 1 लाख करोड़ रुपए के पार*

Jagbhan Yadav

Mon, Dec 1, 2025

कोटक लाइफ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, एसेट्स अंडर मैनेजमेंट 1 लाख करोड़ रुपए के पार

लखनऊ, दिसंबर 2025: कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (कोटक लाइफ) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अपने एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में 1 लाख करोड़ रुपए का आँकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि कंपनी की लगातार बढ़ती प्रगति, पॉलिसीहोल्डर्स के एसेट्स का समझदारी से प्रबंधन और ग्राहकों व भागीदारों द्वारा कोटक लाइफ पर जताए गए भरोसे को दर्शाती है।

इस उपलब्धि पर महेश बालासुब्रमण्यम, मैनेजिंग डायरेक्टर, कोटक लाइफ ने कहा , "हमारे 25वें साल में 1 लाख करोड़ रुपए के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) का स्तर पार करना सिर्फ एक वित्तीय उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह हमारे ग्राहकों और भागीदारों द्वारा हम पर किए गए भरोसे को भी दिखाता है। कोटक लाइफ में, हम इनोवेटिव प्रोडक्ट, डिजिटल-प्राथमिक समाधान और ग्राहकों की जरूरतों पर लगातार ध्यान देकर स्थाई मूल्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह उपलब्धि भारत के लाइफ इंश्योरेंस के भविष्य को बेहतर बनाने के हमारे संकल्प को और मजबूत करती है।"

कोटक लाइफ की ग्रोथ को प्रोटेक्शन, सेविंग्स, यूनिट-लिंक्ड और एन्युटी जैसे डायवर्सिफाइड प्रोडक्ट ने मजबूत बनाया है। कंपनी की निवेश सोच सुरक्षा, स्थिरता और लंबे समय तक संपत्ति निर्माण पर आधारित है, जबकि इसकी रणनीति अनुशासित एसेट एलोकेशन और मजबूत जोखिम प्रबंधन पर केंद्रित है। मार्च 2010 से, कोटक लाइफ का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 19% की सालाना ग्रोथ रेट (सीएजीआर) से बढ़ा है, जो लगातार बेहतर फंड प्रदर्शन और ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है।

86.26%1 के कंजर्वेशन रेशियो के साथ, कोटक लाइफ मजबूत ग्राहक बनाए रखने की क्षमता और लंबे समय के संबंधों को दर्शाता है। कंपनी अब तक 5 करोड़ से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रदान कर चुकी है और इसका इंडिविजुअल क्लेम सेटलमेंट रेशियो 98.6% तथा ग्रुप क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.63% है। यह दिखाता है कि कंपनी जरूरत के समय ग्राहकों के दावे समय पर और भरोसे के साथ पूरा करने में सक्षम है, जिससे उन्हें वित्तीय सुरक्षा मिलती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें