Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

आज 5 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

आज 5 जुलाई को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

*देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आकाश चेलक ने भरा जिला महासचिव पद के लिए नामांकन* *युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन, IYC ऐप

‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन आज से…..

राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी : की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Jagbhan Yadav

Thu, May 21, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।”
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर ‘वीर भूमि’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोनिया गांधी भी ‘वीर भूमि’ पहुंचीं और राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस ने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से पोस्ट किया, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। राजीव गांधी का दूरदर्शी नेतृत्व, देश के प्रति समर्पण और उनके विचार कांग्रेस परिवार को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।”

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “कुछ नेता अपने पीछे सिर्फ यादें छोड़ जाते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं जो एक ऐसा विन छोड़ जाते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को लगातार राह दिखाता रहता है। पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं। उन्होंने एक ऐसे आधुनिक भारत की कल्पना की थी, जो टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और युवाओं की आकांक्षाओं से संचालित हो और उनके नेतृत्व ने ही इस बदलाव की नींव रखी। सार्वजनिक जीवन के मेरे शुरुआती वर्षों में, उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूं। युवा नेताओं पर उनका भरोसा और कर्नाटक के साथ उनका गहरा जुड़ाव, हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।”

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखा, “भारत की एकता, आधुनिक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन और वंदन। सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था तथा युवा भारत की सशक्त भागीदारी को लेकर उनके योगदान ने देश के विकास की दिशा को नई गति प्रदान की। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और दूरदर्शी सोच सदैव स्मरणीय रहेगी।”

कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पोस्ट किया, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, देश में सूचना व संचार क्रांति की आधारशिला रखने वाले, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राजीव गांधी को पंचायती राज को मजबूती देने, मतदान करने की आयु 18 वर्ष करके युवाओं को लोकतंत्र में अधिक अवसर देने जैसे अनेक ऐतिहासिक फैसलों के लिए सदैव याद किया जाएगा। पंचायती राज और स्थानीय निकाय में महिला आरक्षण भी उन्हीं का विजन था। आज देश उनके जैसे स्वप्नदृष्टा की कमी महसूस करता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें