Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया : के प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री से की मुलाकात

Jagbhan Yadav

Thu, Jul 9, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और वर्तमान प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से मिलकर बेहद प्रसन्नता हुई। स्कॉट मॉरिसन से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है। इस दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी 6 जुलाई से तीन देशों इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर हैं। यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि पूर्वी और दक्षिणी हिंद महासागर स्थित इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और उसके बाद न्यूजीलैंड की मेरी यात्रा से भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी', 'महासागर विजन' और मुक्त व खुले इंडो-पैसिफिक के प्रति हमारे नजरिए को और मजबूती मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें