Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय…..

जनजातीय गौरव दिवस के लिए भाजपा ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

BJP में नया युग : Nitin Nabin ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, निर्विरोध चुनाव की संभावना

Jagbhan Yadav

Mon, Jan 19, 2026

नई दिल्ली:  बिहार के युवा नेता और पूर्व मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin nomination news) ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।

BJP के हेडक्वार्टर में चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत अगले 24 घंटे में कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन पत्र जमा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय समेत अन्य राज्य इकाइयों के अध्यक्ष और सांसदों ने भी नितिन नवीन का समर्थन किया।

नामांकन कार्यक्रम में जेपी नड्डा, हरदीप पुरी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद और पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

नितिन नबीन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। कल यानी 20 जनवरी को बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष औपचारिक रूप से घोषित किया जाएगा।

BJP के वरिष्ठ पदाधिकारी और राज्य इकाईयों के अध्यक्षों ने नितिन नबीन के कर्तव्यनिष्ठ और युवा नेतृत्व की तारीफ की और उनका समर्थन किया। बिहार के लिए यह गौरव की बात है कि पहली बार कोई बिहार का नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें