Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

अब यात्रियों का सफर होगा आसान, PM मोदी यहां से देने वाले हैं तीन वंदेभ : अब यात्रियों का सफर होगा आसान, PM मोदी यहां से देने वाले हैं तीन वंदेभारत की सौगात…

Jagbhan Yadav

Sun, Nov 2, 2025

नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं। दो दिवसीय दौरे पर वह काशी से तीन वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। इनमें बनारस से मध्य प्रदेश के खजुराहो के बीच चलने वाली ट्रेन प्रमुख है, जिसे वह हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे और उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के लोगों को तीन वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। पीएमओ ने शनिवार को उनके आगमन और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी जिला प्रशासन को भेज दी है।
7 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र में होंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी 7 नवंबर की शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वह सेना के हेलीकॉप्टर से बरेका स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। शाम तकरीबन साढ़े सात बजे, वह बनारस स्टेशन पहुंचेंगे और वाराणसी से मध्य प्रदेश के खजुराहो के बीच चलने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत को रवाना करेंगे।

वाराणसी से चलने या गुजरने वाली आठवीं वंदेभारत
यह वाराणसी से चलने या गुजरने वाली आठवीं वंदेभारत एक्सप्रेस होगी। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री दो अन्य वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों का भी वर्चुअल शुभारम्भ करेंगे। ये ट्रेनें फिरोजपुर से दिल्ली और लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलेंगी।

वाराणसी-खजुराहो वंदेभारत का शेड्यूल-
रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी प्रारम्भिक सूचना के अनुसार:

उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 7 नवंबर को शाम 7:25 बजे बनारस स्टेशन से रवाना होगी।

नियमित परिचालन में, ट्रेन संख्या 26422 वाराणसी जंक्शन (कैंट) से सुबह 5:25 बजे चलेगी।

यह ट्रेन विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, चित्रकूट, बांदा और महोबा स्टेशनों पर ठहराव लेगी।

यह दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

यह वंदेभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) संचालित होगी।

ट्रेन में एक एग्जीक्यूटिव क्लास (EC) और सात चेयर कार (CC) कोच को मिलाकर कुल आठ कोच होंगे।
इस कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के भी शामिल होने की संभावना है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पीएम मोदी रात्रि प्रवास बरेका गेस्ट हाउस में करेंगे। 8 नवंबर की सुबह, वह बिहार के दरभंगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें