Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत के लोगों तक बीमा को आसानी से : पहुँचाने के लक्ष्य के तहत पीएनबी मेटलाइफ ने शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ की साझेदारी

Jagbhan Yadav

Thu, Jan 8, 2026

इंदौर, जनवरी 2026: देश की जानी-मानी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (पीएनबी मेटलाइफ) ने शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बीमा की सुविधा पहुँचाना है। इस करार के जरिए शिवालिक बैंक के करीब 10 लाख मौजूदा और संभावित ग्राहकों को पीएनबी मेटलाइफ के सेविंग्स, प्रोटेक्शन और रिटायरमेंट से जुड़े जीवन बीमा प्लान्स का लाभ मिलेगा।

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के पास 11 राज्यों में 79 शाखाओं और 136 विशेष बिज़नेस करस्पॉन्डेंट (बीसी) आउटलेट्स का मजबूत नेटवर्क है। यह साझेदारी पीएनबी मेटलाइफ की उस कोशिश को और मजबूती देती है, जिसके तहत कंपनी देश के उन क्षेत्रों तक पकड़ बना रही है, जहाँ आज भी बीमा सेवाएँ सीमित हैं।

पीएनबी मेटलाइफ के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ समीर बंसल ने कहा, "हमें शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ जुड़कर बेहद खुशी हो रही है। इस साझेदारी के जरिए हम भारत के ग्रामीण और कम सुविधा वाले क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा परिवारों को जीवन बीमा की सुरक्षा पदे सकेंगे। अब तक जहाँ उपलब्धता, पहुँच और खर्च बीमा की राह में बाधा रहे हैं, वहीं पीएनबी मेटलाइफ और शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक मिलकर लोगों को सुरक्षित और भरोसेमंद भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।"

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ अंशुल स्वामी ने कहा , "शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक में हमारा फोकस हमेशा से ही उभरते और कम सेवा वाले बाजारों में ग्राहकों को सशक्त बनाने पर रहा है। पीएनबी मेटलाइफ के साथ यह साझेदारी हमें अपनी बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ समग्र जीवन बीमा समाधान देने का मौका प्रदान करेगी। इससे ग्राहकों को लंबे समय के लिए बेहतर और मजबूत वित्तीय सुरक्षा मिल सकेगी।"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें