Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

सीएम साय के निर्देश से युवाओं को मिलेगा रोजगार

स्कूल में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से मनाया ग्रीन डे, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

ट्रंप का बड़ा दावा- ‘ : ईरान की किल लिस्ट में सबसे ऊपर’, बोले- 1000 मिसाइलें तैयार, जरूरत पड़ी तो सालभर चलेगा हमला

Jagbhan Yadav

Sun, Jul 12, 2026

वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए दावा किया है कि अगर उनकी हत्या की कोशिश की गई तो अमेरिका ऐसा जवाब देगा, जिसकी कल्पना भी ईरान ने नहीं की होगी। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह लंबे समय से ईरान के निशाने पर हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान की कथित “किल लिस्ट” में उनका नाम सबसे ऊपर है। यह बयान ऐसे समय आया है जब इजराइल की खुफिया जानकारी के हवाले से ट्रंप के खिलाफ कथित हमले की साजिश को लेकर चर्चा तेज हुई है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया कि ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार और निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में सफल होता है तो इसके बाद अमेरिका की ओर से बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर ईरान के अलग-अलग हिस्सों में लंबे समय तक हमले किए जा सकते हैं। ट्रंप के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

इस बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें उसने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर नियंत्रण होने की बात कही थी। अमेरिका और ईरान के बीच हाल के महीनों में तनाव बढ़ा है। हालांकि, इससे पहले दोनों देशों के बीच बातचीत और तनाव कम करने की कोशिशों की खबरें भी सामने आई थीं। अब ट्रंप के ताजा बयान के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें