Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Weather update: इस साल सामान्य से ज्यादा होगी सर्दी, पड़ेगी कड़ाके की : Weather update: इस साल सामान्य से ज्यादा होगी सर्दी, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने इस राज्य के लिए किया अलर्ट

Jagbhan Yadav

Wed, Oct 22, 2025

नेशनल डेस्कः राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मानसून के जाने के बाद शरद ऋतु का मौसम दस्तक दे चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) और वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसियों के ताजा अनुमान के मुताबिक, 23 से 29 अक्टूबर के बीच आसमान साफ रहेगा, लेकिन स्मॉग से राहत मिलने में अभी कुछ समय लगेगा। साथ ही, दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर से कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे जनजीवन और उड़ानों पर भी असर पड़ सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा समेत पूरे देश के किसानों से अपील की है कि वे पराली जलाने से बचें ताकि वायु गुणवत्ता बेहतर बनी रहे।

दिसंबर से ठंड की शुरुआत

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में दिसंबर से कड़ाके की ठंड (Cold Wave) शुरू हो सकती है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से ही तापमान धीरे-धीरे गिरने लगेगा और नवंबर में ठंड बढ़ेगी। फिलहाल अक्टूबर में तड़के स्मॉग से लोगों को परेशानी हो रही है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है। दिसंबर में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

IMD के अनुसार, इस साल सर्दी सामान्य से ज्यादा होने की संभावना है और दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच 15 से 20 दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। जनवरी के मध्य और अंतिम सप्ताह में कोहरे के कारण उड़ानों में देरी या रद्द होने की संभावना बनी रहेगी।

वीकेंड पर दिल्ली-एनसीआर का मौसम 

अगले कुछ दिन सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन में धूप खिली रहेगी। हवा की गति 8-10 किमी/घंटा के बीच बनी रहेगी, जो प्रदूषकों को फैलाने में मददगार होगी। इस दौरान AQI का स्तर 120 से 150 के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह और शाम घर के बाहर कम जाएं और बाहर निकलते समय मास्क पहनें। वीकेंड पर रविवार (28 अक्टूबर) को दिल्ली-एनसीआर में धूप के साथ हल्की ठंडक रहेगी। तापमान 20 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है और AQI का स्तर 105 से 135 के बीच रहेगा।

Tags :

onsoon departure Autumn seasonIndian Meteorological Department Weather Update Clear skyCold Cold wave December cold

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें