Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

*किसना डायमंड मैराथन 2025 ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के लिए 100 शहरों को एकज : *किसना डायमंड मैराथन 2025 ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के लिए 100 शहरों को एकजुट करेगी*

Jagbhan Yadav

Wed, Nov 12, 2025

किसना डायमंड मैराथन 2025 ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के लिए 100 शहरों को एकजुट करेगी

मुंबई, भारत –भारत की अग्रणी और सामाजिक रूप से प्रतिबद्ध डायमंड कंपनी हरी कृष्णा ग्रुप ने घोषणा की है कि किसना डायमंड मैराथन – स्वच्छ भारत दौड़ का 10वां संस्करण आगामी 28 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस बार यह मैराथन पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर, एक साथ 100 भारतीय शहरों में आयोजित की जा रही है। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के व्यापक रिटेल नेटवर्क द्वारा संचालित यह आयोजन देश के सबसे बड़े सामाजिक फिटनेस अभियानों में से एक बनने जा रहा है।

पिछले नौ वर्षों में, किसना डायमंड मैराथन ने 36,000 से अधिक धावकों को स्वच्छ और स्वस्थ भारत के लिए प्रेरित किया है। यह पहल पूरी तरह से एक समाज एवं देश सेवा का आंदोलन है, जिसमें प्रतिभागियों से प्राप्त पंजीकरण शुल्क का सौ प्रतिशत योगदान ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के अंतर्गत स्वच्छता, सफ़ाई और सामुदायिक स्वास्थ्य सुधार परियोजनाओं में किया जाता है।

28 दिसंबर 2025 को देशभर के 100 शहरों में एक साथ आयोजित होने जा रही यह मैराथन अपने आप में एक अनोखा आयोजन होगी, जो न केवल फिटनेस को बढ़ावा देगी बल्कि देश में सामाजिक जागरूकता और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करेगी। इस आयोजन में प्रतिभागियों को आधिकारिक मैराथन टी-शर्ट, कैप, बिब नंबर, फ़िनिशर मेडल, गुडी बैग और आयोजन स्थल पर जलपान की सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। मुंबई में मुख्य आयोजन भारत डायमंड बोर्स (BKC) में भव्य रूप से संपन्न होगा, जिसमें हजारों प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री घनश्याम ढोलकिया ने इस अवसर पर कहा, “किसना डायमंड मैराथन केवल एक दौड़ नहीं है, बल्कि यह एक जन-जागरूकता आंदोलन है। पिछले नौ वर्षों से हज़ारों लोग हमारे साथ जुड़कर स्वच्छ भारत मिशन का समर्थन कर रहे हैं। इस वर्ष का दसवां संस्करण हमारे लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि हम एक ही दिन में 100 शहरों को एकजुट कर रहे हैं। यह पहल हमारे देश की स्वास्थ्य, मानवता और स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाएगी। हमारा उद्देश्य है — स्वच्छ भावना, स्वच्छ पर्यावरण और स्वच्छ उद्देश्य के साथ एक उज्जवल भारत का निर्माण।”

किसना डायमंड मैराथन हरि कृष्ण ग्रुप की एक प्रमुख पहल है, जिसका संचालन हरि कृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। यह ट्रस्ट वर्षों से पर्यावरणीय एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। ट्रस्ट द्वारा अब तक 160 से अधिक तालाबों का निर्माण एवं विकास, 36 लाख से अधिक वृक्षारोपण, सामुदायिक जल संरक्षण और स्थिरता परियोजनाएँ संचालित की जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, ट्रस्ट की सभी पहलें संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (UN SDGs) के अनुरूप संचालित की जाती हैं, जिससे समाज में दीर्घकालिक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।

यह 10वां संस्करण केवल एक फिटनेस कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन है — एक ऐसा उत्सव जो हर भारतीय को एकजुट कर स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त भारत की दिशा में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। किसना डायमंड मैराथन, अपने उद्देश्य और सहभागिता के स्तर से, न केवल खेल भावना का प्रतीक बनेगी बल्कि यह भारत को स्वच्छ और उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करने वाला एक प्रेरक कदम साबित होगी। इसमें भाग लेने एवं रजिस्ट्रेशन के लिए आपके आस पास किसना डायमंड के स्टोर पर विजिट करे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें