: 23वें विधि आयोग के अध्यक्ष - दिनेश माहेश्वरी
Fri, Apr 18, 2025
23
वें
विधि
आयोग
के
अध्यक्ष
-
दिनेश
माहेश्वरी
न्यू दिल्ली ✅ केंद्र ने 15 अप्रैल 2025 को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस दिनेश माहेश्वरी को 23वें विधि आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा 23वें विधि आयोग में हितेश जैन और प्रोफेसर डी.पी. वर्मा को पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया है। वर्मा पिछले विधि आयोग का भी हिस्सा थे।
✅ पैनल के कार्यक्षेत्र में यूसीसी पर रिपोर्ट प्रस्तुत करना, गरीबों को प्रभावित करने वाले कानूनों पर अध्ययन करना और भारत के आर्थिक विकास में बाधा डालने वाले कानूनों की पहचान करना शामिल है।
✅ 23वें विधि आयोग, जिसे पिछले साल 2 सितंबर को अधिसूचित किया गया था, का कार्यकाल तीन साल का है, जो अगस्त 2027 तक है। इसमें एक अध्यक्ष, सदस्य सचिव सहित चार पूर्णकालिक सदस्य, विधि मंत्रालय के दो सचिव और पाँच से अधिक अंशकालिक सदस्यों का प्रावधान है।
✅ न्यायमूर्ति माहेश्वरी मई 2023 में सर्वोच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त हुए। 22वें विधि आयोग का नेतृत्व न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी कर रहे थे, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही पद छोड़ दिया क्योंकि उन्हें लोकपाल का सदस्य नियुक्त किया गया था।
: 🆚ब्रेकिंग न्यूज़ : सुबह-सुबह उत्तर भारत में भूकंप के तेज़ झटके!
Wed, Apr 16, 2025
🆚ब्रेकिंग न्यूज़ : सुबह-सुबह उत्तर भारत में भूकंप के तेज़ झटके!
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज सुबह भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र रहा और तीव्रता 5.9 रिक्टर स्केल मापी गई।
लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।
अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
Earthquake #DelhiNCR #BreakingNews
: *भारत में मौसम विभाग का अनुमान, सामान्य से अधिक होगी बारिश"
Wed, Apr 16, 2025
*भारत में मौसम विभाग का अनुमान, सामान्य से अधिक होगी बारिश"
रायपुर : उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अप्रैल के महीने में ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
इस बीच मानसून को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अच्छी खबर दी है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत में चार महीने के मानसून मौसम (जून से सितंबर) में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है, तथा संचयी वर्षा दीर्घ अवधि औसत 87 सेमी का 105 प्रतिशत रहने का अनुमान है।