: राहुल गांधी को कोर्ट ने 6 जनवरी को फिर बुलाया
Sat, Dec 16, 2023
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तलब किया है। अमित शाह पर टिप्पणी मामले में 5 साल पूर्व याचिका दर्ज हुई थी। सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमित शाह पर 5 वर्ष पूर्व अभद्र टिप्पणी के मामले में पुनः 6 जनवरी को तलब किया है।
18 नवंबर को कोर्ट में तलबी बहस हुई थी और 16 दिसंबर को इसका फैसला आना था। याची के अधिवक्ता संतोष पाण्डेय ने बताया कि बीते 18 नवंबर को MP/MLA कोर्ट के जज योगेश यादव ने तलबी पर सुनवाई की थी। बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए 27 नवंबर की तिथि नियत की थी। जज योगेश यादव ने फैसला सुनाते हुए 16 दिसंबर को राहुल गांधी को तलब किया था। परंतु राहुल गांधी आज न्यायालय के सामने उपस्थित नहीं हुए।
याचिका वर्ष 2018 में पड़ी थी और सुनवाई पूरी होने में पूरे पांच वर्ष लग गए। अगस्त 2018 में याचिका दायर हुई थी। बता दें कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ 4 अगस्त 2018 को मानहानि का वाद दायर किया था। आरोप है कि एक वीडियो फुटेज में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी।
: ED ने कितने की संपत्ति जब्त की..आंकड़ों में देश के कई रईस के पास नही है इतनी संपत्ति…
Thu, Dec 14, 2023
दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद काले धन रखने वालों पर जांच एजेंसियों ने जमकर शिकंजा कसा है. ईडी समेत अन्य एजेंसियों ने पिछले 9 साल में टैक्स चोरी करने वालों पर जमकर एक्शन लिया है. ईडी का सिर्फ कारोबारियों ही नहीं बल्कि नेताओं और उनके करीबियों पर भी चाबुक चला है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने कितने रुपये की संपत्ति जब्त की है. अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं.
सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि ईडी ने 2014 से अब तक 1.16 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की काली कमाई को अस्थायी रूप से कुर्क किया है. दरअसल यह आंकड़ा इतना बड़ा है कि देश के कई रईसों के पास भी इतनी संपत्ति नहीं होगी.
दरअसल बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने यह सवाल पूछा था, जिसके जवाब में केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि ईडी ने एक जनवरी 2019 से अब तक चार लोगों को भारत प्रत्यर्पित किया है और अदालतों ने तीन और लोगों के प्रत्यर्पण का आदेश जारी किया है.
मंत्री ने कहा कि एक जनवरी 2014 से 31 अक्टूबर 2023 की अवधि के दौरान ईडी ने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए), 2002 के तहत 1,16,792 करोड़ रुपये की अपराध से कमाई राशि अस्थायी रूप से कुर्क की और 16,637.21 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की.
उन्होंने कहा, इसके अलावा, भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत 16,740.15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है और इसके तहत 15,038.35 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है.
जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले चार साल (एक अप्रैल, 2019 से 31 मार्च, 2023) के दौरान राजस्व विभाग के तहत ईडी ने पीएमएलए के तहत 69,045.89 करोड़ रुपये की अपराध से कमाई राशि अनंतिम रूप से कुर्क की है.
: सट्टा किंग रवि उप्पल गिरफ्तार, सफेदपोश नेताओं की खुलेगी पोल
Wed, Dec 13, 2023
दिल्ली/रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में लिया गया है. UAE की एजेंसियों ने रवि को हिरासत में लिया है. वह भारत में वांटेड है और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. भारतीय एजेंसियां यूएई के अधिकारियों के संपर्क में हैं. रवि महादेव ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरव चंद्राकर का सहयोगी है.
महादेव बुक ऐप सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है. इसे भारत में बैन कर दिया गया है. लेकिन अन्य देशों में यह चल रहा है. छत्तीसगढ़ का रहने वाला चंद्राकर और उसका सहयोगी रवि उप्पल दुबई इसे चलाता है. दोनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था.
सौरव चंद्राकर पहले रायपुर में एक जूस सेंटर चलाता था. इसके बाद वह सट्टेबाजी में शामिल हुआ. सौरव और रवि के पास 6000 करोड़ से ज्यादा होने का शक है. बड़ी मात्रा में नकदी को हवाला के जरिए दुबई भेजा गया है. एजेंसियों को शक है कि महादेव बुक ऐप के दुबई से संचालन में दाऊद इब्राहिम गैंग ने मदद की.