Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: अखिलेश यादव का बागी विधायकों पर तंज, कहा- जो अपने दर से दगा करता है, वो दर-दर…

सपा के बागी विधायकों पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए सियासी संदेश दिया

उत्तरप्रदेश : Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश में सपा के बागी विधायकों पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए सियासी संदेश दिया है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी के बागी विधायकों पर तंज कसा है। तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने विधायकों को सियासी संदेश भी दिया है। बीते कई महीनों से बागियों पर अखिलेश यादव चुप थे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुप्पी उस समय तोड़ी जब सपा के तीन बागी विधायकों ने बीजेपी के नेता और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री से मुलाकात करने वाले बागी विधायकों में गोसाईंगंज से विधायक अभय सिंह गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह और कालपी से विधायक विनोद चतुर्वेदी है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा

इन तीनों विधायकों की मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने एक पोस्ट की जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह बागियों के लिए था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा- जो अपने दर से दगा करता है, वो दर-दर भटकता है।

सांसद संजय सेठ भी मौजूद थे

बता दें कि सपा के बागी विधायकों की मुलाकात की बात उस समय सामने आई है जब अभय सिंह ने फोटो शेयर की। इस फोटो में कालपी विधायक और गौरीगंज विधायक भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी से राज्यसभा सांसद संजय सेठ भी मौजूद थे।

बीजेपी के पक्ष में वोट किया

साल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों के लिए मतदान हुए थे। इसमें सपा ने तीन और बीजेपी ने आठ प्रत्याशी उतारे थे। इसमें सपा के करीब आठ विधायकों ने पाला बदला और बीजेपी के पक्ष में वोट किया।

विक्टरी साइन दिखाते भी आई थी

तीन बागियों के अलावा ऊंचाहार से मनोज पांडेय पूजा पाल राकेश पांडेय समेत कुछ अन्य विधायक भी थे। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान वाले दिन इन विधायकों की तस्वीर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ विक्टरी साइन दिखाते भी आई थी।

बागी विधायक वापस आना चाहते हैं

बता दें कि लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद जब सपा ने उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सीटें हासिल कीं तब दावा किया गया कि बागी विधायक वापस आना चाहते हैं। हालांकि सूत्रों ने उस समय यह दावा किया था कि अखिलेश ने सभी बागियों की सपा में री-एंट्री पर रोक लगा दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें