Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

*अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई ने 30वें स्थापना दिवस पर 30 समर्पित कार : *अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई ने 30वें स्थापना दिवस पर 30 समर्पित कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित*

अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई ने 30वें स्थापना दिवस पर 30 समर्पित कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

भोपाल, 3/11/25। अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई द्वारा पार्टी के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के लिए वर्षों से समर्पित भाव से कार्य कर रहे 30 सक्रिय कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व तथा मध्य प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव आर. बी. सिंह पटेल के मार्गदर्शन में, राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

सम्मानित सदस्यों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (युवा मंच) श्री मान सिंह बिसेन (सतना), पूर्व प्रदेश महासचिव श्री देवेंद्र प्रताप सिंह (भोपाल), श्री आर. डी. सिंह (सतना), श्री डी. पी. पटेल (सतना), श्री टीकम चंद्र शर्मा (इंदौर) श्री सुरेंद्र नाहर (भोपाल) श्री राजेश्वर मिश्रा (भोपाल) श्री त्रिलोकी सिंह (सिंगरौली) श्री चैतराम प्रजापति (शिवनी), श्री रघुनन्दन पटेल (सीधी), श्री हर प्रसाद बौद्ध (उमरिया), श्री एस. आर. नागले (बैतूल) श्री हरीश तलरेजा (भोपाल) श्री राजेश पाल (सिंगरौली) श्री यश कुमार (भोपाल) श्री मुकेश मराठा (भोपाल) श्री कैलाश गावंडे (इंदौर) श्री रोशन पटेल (गंज बासौदा), श्री मनीष सरवरिया (सागर) श्री एन. एस. धाकड़ (मुरैना), श्री मनोज पटेल (सतना), श्री बालेश सिंह (मैहर), श्री अशोक पटेल (रीवा) डॉ. बी. के. पटेल (कटनी), श्री राजेंद्र पटेल (छतरपुर), श्री कुबेर पटेल (छतरपुर), श्री बबलू यादव (छतरपुर), श्री धनीराम केवट (बालाघाट), श्री राहुल सिसोदिया (ग्वालियर), श्री हरदास कुशवाहा (दतिया) श्री मोहित गुप्ता (भोपाल) सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, "अपना दल (एस) के कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। संगठन के विस्तार और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाने में इनका योगदान अमूल्य है। यह सम्मान उनके समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक है।"

वहीं राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, "पार्टी के 30वें स्थापना दिवस पर ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना खुद में सम्मान की बात है। यही कार्यकर्ता आने वाले समय में मध्य प्रदेश में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का आधार बनेंगे।"

हाल में प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई, जिसमें संगठन की एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रमुख रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें