Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: भूपेश बघेल पहुंचे रायपुर सेंट्रल जेल, कवासी लखमा और देवेंद्र यादव से की मुलाकात

Jagbhan Yadav

Thu, Jan 23, 2025

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अलग-अलग मामलों में रायपुर सेंट्रल जेल में कैद वरिष्ठ नेता कवासी लखमा और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि हमारे विधायक साथी कवासी लखमा और देवेंद्र यादव, दोनों से मेरी मुलाकात हुई. उन्होंने कहा कि कवासी लखमा और देवेंद्र यादव को जबरदस्ती फंसाया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने तय कर रखा है कि उनके खिलाफ जो आवाज उठाएगा, उसका मुंह बंद कराना है. कवासी लखमा का कोई दोष तो है नहीं, उसको जबरदस्ती अंदर कर दिए हैं. चुनाव आया है, इस कारण से ऐसा कर रहे हैं.

बता दें कि भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा को शराब घोटाले में रायपुर जेल में कैद हैं. ईडी की स्पेशल कोर्ट ने 21 जनवरी को हुई सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था. कोर्ट में पेशी के दौरान कवासी लखमा ने कहा था कि मैं निर्दोष हूं. मुझे फंसाया जा रहा है. मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है.

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त 2024 से रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं. बलौदाबाजार पुलिस ने मामले में उन्हें पूछताछ के लिए चार बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन विधायक के हर बार बयान देने से मना करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें