Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

नवाचार और उद्यमिता के असीमित अवसर

संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान

की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री साय

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश……

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बड़ी खबर! सीएम हाउस पहुंचे दिग्विजय सिंह, अकेले में की चर्चा, कांग्रेस की बढ़ी धड़कनें

Digvijay Singh discussed with CM Mohan Yadav in CM House

Digvijay Singh discussed with CM Mohan Yadav in CM House

Digvijay Singh discussed with CM Mohan Yadav in CM House मध्यप्रदेश में शुक्रवार शाम बड़ी खबर सामने आई। दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने न केवल कांग्रेस की धड़कनें बढ़ा दीं बल्कि प्रदेशभर की सियासत भी गरमा दी। दरअसल दिग्विजय सिंह, अकेले ही सीएम हाउस पहुंच गए और सीएम मोहन यादव से खूब चर्चा भी की। दिग्विजय सिंह की CM मोहन यादव से मुलाकात और बातचीत की खबर बाहर आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।

राजधानी भोपाल में दो दिनों से सक्रिय दिग्विजय सिंह दोपहर में कांग्रेस नेताओं के साथ थे लेकिन शाम को वे बीजेपी सरकार के मुखिया से अकेले मिलने पहुंचे। दिग्विजय सिंह करीब 5.35 बजे सीएम हाउस पहुंचे और महज 15 मिनट में ही वहां से रवाना भी हो गए।

खास बात यह है कि प्रदेश के सीएम मोहन यादव से मिलने सीएम हाउस पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने उनसे अकेले में बातचीत भी की। दिग्विजय सिंह के सीएम हाउस पहुंचने के कुछ मिनटों के अंदर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी वहां आ पहुंचे।

दिग्विजय सिंह के अकेले सीएम हाउस जाने, सीएम से बातचीत करने और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के भी अचानक सीएम हाउस पहुंच जाने की खबर तेजी से फैली। इसी के साथ कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गईं। सीएम मोहन यादव और दिग्विजय सिंह की बातचीत के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें