Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: ब्रेकिंग: अरूण साव व गोमती साय का इस्तीफा, क्या इन दो चेहरों पर भाजपा खेलने जा रही है दांव, पीएम मोदी के साथ जेपी नड्डा की बैठक में लिया गया था फैसला

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 6, 2023

रायपुर 6 दिसंबर 2023। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि राज्य विधानसभा चुनाव जीतने वाले 10 भाजपा सांसदों ने संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कल देर रात हुई जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद यह फैसला हुआ। छत्तीसगढ़ से अरूण साव और गोमती साय ने इस्तीफा दिया है। हालांकि अन्य सांसदों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पायी है। आपको बता दें कि सांसदों में विजय बघेल ने भी पाटन से चुनाव लड़ा था, लेकिन वो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव हार गये थे।

वहीं रेणुका सिंह भरतपुर सोनहत से चुनाव लड़ी थी और जीती भी थी। रेणुका सिंह ने इस्तीफा दिया है कि नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। जानकारी के मुताबिक रेणुका सिंह ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। मीडिया से बातचीत में रेणुका सिंह ने कहा कि ..

अभी मैंने इस्तीफा नहीं दिया है, दिल्ली अभी मैं जाऊंगी और पार्टी जैसा निर्देश देगी, उसके मुताबिक काम करूंगी

रेणुका सिंह

https://x.com/ani/status/1732308590017593696?s=46

जानकारी के मुताबिक जिन सांसदों ने इस्तीफा दिया है, उनमें मध्यप्रदेश से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप और रीति पाठक शामिल हैं, वहीं छत्तीसगढ़ से अरुण साव और गोमती साय ने इस्तीफा दिया है। जबकि राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा ने इस्तीफा दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें