Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: मुख्यमंत्री आवास के बाहर CRPF के जवान तैनात, अंदर ED की टीम, देखें नजारा

Jagbhan Yadav

Sat, Jan 20, 2024

 

रांची: झारखंड में कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन (Money Laundering) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए उनके सरकारी आवास पर पहुंच गए हैं. वहीं रांची प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हिनू एयरपोर्ट स्थित ईडी ऑफिस की सुरक्षा बढ़ दी गई है. ऑफिस के बाहर पुलिस बैरिकेडिंग के साथ सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हैं.

 

https://twitter.com/ANI/status/1748611467837051306?t=PXwQvjQH4WhSQPAN5RNnHg&s=19

 

 

 

https://twitter.com/ANI/status/1748611467837051306?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1748611467837051306%7Ctwgr%5E74c792c87384472c120dc1c25e2de30bff97aecd%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fjantaserishta.com%2Fnational%2Fcrpf-personnel-deployed-outside-chief-ministers-residence-ed-team-inside-see-the-scene-1105076


मुख्यमंत्री आवास के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के मुताबिक त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. ईडी की पूछताछ खत्म होने तक मुख्यमंत्री आवास के पास ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा और आवाजाही पर पाबंदियां रहेंगी. बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से होने वाली पूछताछ के मद्देनजर ईडी ने राज्य के पुलिस प्रमुख को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने का अनुरोध किया था.

 

प्रवर्तन निदेशालय ने 13 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 8वां समन जारी कर उनसे 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच मामले में पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने को कहा था. इससे पहले वह 7 समन पर ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे. ईडी के समन का जवाब देते हुए सीएम सोरेन ने कहा था कि केंद्रीय जांच एजेंसी 20 जनवरी को उनके आवास पर उनका बयान दर्ज कर सकती है.

 

https://x.com/ani/status/1748611467837051306?s=46

https://twitter.com/AHindinews/status/1748611309745369294?t=wcBzD7P7c33iv1QalBjgSg&s=19

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें