Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: दिल्ली रवाना हुए भूपेश बघेल समेत चार कांग्रेस नेता, कांग्रेस नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया देने से किया इनकार

Jagbhan Yadav

Thu, Dec 7, 2023

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद कल दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक लेंगे।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद कल दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक लेंगे। इस बैठक में शामिल होने के लिए आज कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और ts सिंहदेव दिल्ली रवाना हो गए हैं। माना स्थित रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा बैठक में चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा होगी। जनता ने हमें जो जनादेश दिया है वह हमें स्वीकार है। इस दौरान भूपेश बघेल ने कांग्रेस नेताओं के बयान पर किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से साफ़ इंकार कर दिया।

वहीं कार्यवाहक सीएम ने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार की कई योजनाएं बंद कर सकती है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार बनने दीजिए फिर देखते हैं क्या बंद कर रहे हैं। प्रदेश में लगातार बुलडोजर की कार्रवाई पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अदृश्य शक्तियां हैं जो काम कर रही हैं। निर्देश किसने दिया किसी को पता नहीं। गरीबों का रोजगार उजाड़ा जा रहा है। वहीं ईवीएम में गड़बड़ी के सवाल पर भूपेश बघेल ने कहा कि ईवीएम के बारे में बोलो तो भाजपा को मिर्ची लगती है। इसके पीछे कुछ ना कुछ तो कारण है आखिर मिर्ची क्यों लगती है?

बता दें कि कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद मीडिया से कार्यवाहक सीएम भूपेश बघेल ने चर्चा की। उन्होंने मीडिया की तरफ से पूछे गए कई सवालों के जवाब दिए। एक तरफ जहाँ उन्होंने जनादेश स्वीकार करने की बात कही तो दूसरी तरह सत्ताधारी दल भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने हार के बाद आएं कांग्रेस नेताओं के बयान पर किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से साफ़ इंकार कर दिया और कहा कि अगर कोई सवाल उनसे जुड़ा हो तो ही पूछे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें