Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

*अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चौथा ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 26 अक्टूबर को, : *अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चौथा ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 26 अक्टूबर को, ओबीसी/एससी/एसटी सशक्तिकरण पर होगी चर्चा*

अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चौथा ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र 26 अक्टूबर को, ओबीसी/एससी/एसटी सशक्तिकरण पर होगी चर्चा

भोपाल, 24/10/2025 : अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई द्वारा 'ओबीसी/एससी/एसटी वर्ग को सशक्त बनाना' विषय पर चौथा ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन 26 अक्टूबर को होगा। इस सत्र में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता प्रशिक्षक के रूप में शामिल होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस सत्र में राष्ट्रीय सचिव सूर्यभान सिंह, राष्ट्रीय सचिव कालका प्रसाद, राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच डॉ. अखिलेश पटेल, मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता मान सिंह बिसेन, देवेंद्र प्रताप सिंह, और मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग मंत्रालय के पूर्व ज्यूरी सदस्य मोहन नरवरिया मुख्य प्रशिक्षक के रूप में भाग लेंगे।

इस अवसर पर आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, "अपना दल (एस) का लक्ष्य ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों को सशक्त बनाकर समाज में समानता और सम्मान सुनिश्चित करना है। हमें कार्यकर्ताओं के माध्यम से हर गाँव और मोहल्ले तक पहुंचकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना होगा। यह प्रशिक्षण सत्र इस दिशा में हमारा एक महत्वपूर्ण कदम है।"

यह सत्र पार्टी के मध्य प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अहम है, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें