Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मांझी, कुशवाहा की नाराज़गी से हड़कंप, NDA की साझा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस टल : मांझी, कुशवाहा की नाराज़गी से हड़कंप, NDA की साझा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस टली, जूनियर मांझी का चुनाव लड़ने से इनकार

Jagbhan Yadav

Mon, Oct 13, 2025

नेशनल ब्यूरो। नई दिल्ली

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है, लेकिन महागठबंधन में बाकी है। इस बीच उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की नाराज़गी की वजह से एनडीए की साझा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस टाल दी गई है। केवल इतना ही नहीं जीतनराम मांझी के बेटे सुमन ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

उपेंद्र कुशवाहा ने ‘X’ पर शायरी के जरिए अपनी निराशा व्यक्त करते हुए लिखा कि, “अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की।” वहीं, मांझी ने पहले तो संतुष्टि दिखाई, लेकिन बाद में तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि, “6 सीट देकर हमारी अहमियत कम आंकी गई है, जिसका असर एनडीए पर पड़ सकता है।”

माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग की घोषणा कभी भी हो सकती है। सीट बंटवारे पर फंसे पेंच के बीच महागठबंधन के नेता दिल्ली में हैं। नेताओं की मानें तो आज सीट बंटवारे का ऐलान हो जाएगा।

सूत्रों की मानें तो बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज जारी हो सकती है। बीते रविवार को उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाने के लिए बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में बीजेपी को मिली 101 सीटों में से लगभग सभी सीटों पर चर्चा पूरी हो गई है।

बिहार चुनाव के लिए जन सुराज पार्टी ने आज पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई हैं। प्रशांत किशोर के राघोपुर से चुनाव लड़ने पर सस्पेंस बना हुआ है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जन सुराज पार्टी ने सोमवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में 65 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले जन सुराज द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में 51 नाम थे।

उधर सूत्रों के अनुसार आरजेडी 130 या 138 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। 80 से ज्यादा प्रत्याशियों को सिबंल लेने के लिए उन्हें जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया है।

कांग्रेस को 53 सीटें दिए जाने की बात आ रही है। सहयोगी दलों की तरफ से ज्यादा सीटों के लिए बनाए जा रहे दबाव के बीच आरजेडी आगे बढ़ रही है। देखना होगा कि सीट बंटवारे के बाद महागठबंधन में किस दल को कितनी सीटें मिलती हैं।

Tags :

Big_NewsBihar Election 2025 BJP jdu Jitan Ram Manjhi NDAR JDUpendra Kushwaha

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें