Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: चरणदास महंत के बयान पर टीएस सिंहदेव बोले- जैसे 2018 में लड़े थे, वैसे ही हम सब मिलकर 2028 में लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Jagbhan Yadav

Wed, Feb 5, 2025

Chhattisgarh Crimes

सरगुजा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के अंबिकापुर में टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ने के ऐलान से सियासी गलियारे में हलचल मच गई है. हालांकि, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने इस बयान को नहीं सुनने की बात कही, लेकिन 2028 में कांग्रेस सरकार बनने का विश्वास जताया है. भाजपा ने महंत के इस बयान पर चुटकी भी ली. वहीं अब इस पर टीएस सिंहदेव का भी बयान सामने आया है.

टीएस सिंहदेव ने चरण दास महंत के बयान पर कहा कि चरण दास महंत ने मेरे नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही है. सरगुजा से बाबा बस्तर से कोई और, कांग्रेस के नेतृत्व में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और सीएलपी लीडर चरण दास महंत नेतृत्व करेंगे. हम सब मिलकर 2028 में चुनाव लड़ेंगे.

टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने (चरण दास महंत) कहा कि यहां से बाबा, बस्तर से कोई और कहीं से कोई. कांग्रेस की जो परंपरा है पार्टी के नेतृत्व की जिम्मेदारी पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और सीएलपी लीडर चरणदास महंत की है. हम लोग अगुवाई वाले हैं. वे जहां पे आए थे उन्होंने कांग्रेस के साथी को बढ़ावा दिया.

उन्होंने आगे कहा कि पिछला चुनाव हम नहीं जीते. मीडिया में भी आकलन किया गया था कि कांग्रेस की सरकार बन रही है, पर वह नहीं हुआ. कहीं न कहीं कुछ कमियां रही होंगी. उन कमियों को दूर करके, एक साथ जैसे 2018 में हम लोग चुनाव लड़े थे, वैसे ही 2028 में लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि मेरे लिए भी एक ही लक्ष्य है कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जो भी सहयोग कर सकता हूं, करूंगा.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें