Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण

में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल….

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: 'हमारे बैंक खाते फ्रीज किए गए, आयकर विभाग ने 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी', कांग्रेस का केंद्र पर आरोप

 

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने केंद्र सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। अजय माकन ने शुक्रवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा से कुछ दिनों पहले वर्ष 2018-19 के आयकर रिटर्न को आधार बनाकर उसके कई बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया तथा उससे 210 करोड़ रुपए की रिकवरी की मांग की गई है। पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने यह भी कहा कि पार्टी की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस के खातों पर भी रोक लगाई गई है। कांग्रेस का कहना है कि अब तक कुल नौ खाते फ्रीज किए गए हैं। आयकर विभाग की तरफ से फिलहाल कांग्रेस के इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

PunjabKesari

भारत में लोकतंत्र पर पूरी तरह से तालाबंदी
अजय माकन ने संवाददाताओं से कहा, "यह जानकर आप लोगों को आश्चर्य और दुख होगा कि भारत में लोकतंत्र पर पूरी तरह से तालाबंदी कर दी गई है। हम लोगों को परसों (14 फरवरी) यह जानकारी मिली कि हम जो चेक जारी कर रहे हैं, बैंक उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जब हम लोगों ने आगे छानबीन की तब पता चला कि देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।" उन्होंने दावा किया कि यह कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज नहीं हुए हैं, बल्कि देश का लोकतंत्र फ्रीज हो गया है।

 

https://twitter.com/IYC/status/1758390281463095591?t=Jb5YwM1NTRkgvh_22EKhlQ&s=19

 

210 करोड़ की रिकवरी मांगी गई
माकन ने सवाल किया, "लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने में जब सिर्फ दो हफ्ते रह गए हैं तो ऐसे समय में कांग्रेस के खाते फ्रीज करके सरकार क्या दिखाना चाहती है?'' माकन ने कहा, "कल शाम भारतीय युवा कांग्रेस के खाते भी फ्रीज कर दिए गए।" कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ने कहा कि 2018-19 के आयकर रिटर्न के आधार पर 210 करोड़ की रिकवरी मांगी गई है। माकन ने कहा कि कांग्रेस ने इस मामले को लेकर आयकर अपीलीय अधिकरण का रुख किया है और उम्मीद है कि न्यायपालिका लोकतंत्र की रक्षा करेगी। उन्होंने दावा किया कि अगर किसी के खाते सील होने चाहिए तो भारतीय जनता पार्टी के होने चाहिए क्योंकि उन्होंने 'असंवैधानिक' चुनावी बॉन्ड के जरिए कॉर्पोरेट जगत से पैसे लिए हैं।

PunjabKesari

इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार को बिहार पहुंची। यात्रा बिहार में अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है और आज बाद में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। शुक्रवार शाम को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी। यात्रा के बिहार से राज्य में प्रवेश करने के बाद वह उत्तर प्रदेश के चंदौली में अपने भाई के साथ शामिल होंगी। पूर्व-पश्चिम मणिपुर-मुंबई यात्रा 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करती है और इसका उद्देश्य रास्ते में आम लोगों से मिलते हुए "न्याय" (न्याय) के संदेश को उजागर करना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें