Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

*केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के स्वागत की तैयारी तेज, रीवा व मऊगंज : *केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के स्वागत की तैयारी तेज, रीवा व मऊगंज में हुई बैठकें”*

केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के स्वागत की तैयारी तेज, रीवा व मऊगंज में हुई बैठकें”

रीवा/मऊगंज, नवंबर 2025: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के आगामी 9 नवम्बर को मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के पटेहरा में होने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति का अनावरण तथा विशाल जनसभा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज दो महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी आर बी सिंह पटेल के नेतृत्व में पहली बैठक रीवा मुख्यालय स्थित अपना दल (एस) कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने की।

जबकि दूसरी बैठक मऊगंज के पटेहरा स्थित पंचायत भवन में दोपहर 3 बजे से सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता अमृतलाल पटेल ने की, जिसमें स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच मान सिंह बिसेन, शिव प्रकाश सिंह, एवं सीता शरण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, जनसम्पर्क अभियान तथा आगंतुकों की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव आर. बी. सिंह पटेल ने कहा, “ यह कार्यक्रम किसी समाज, जाति या वर्ग का नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश को एकजुट करने वाले, हम सब के प्रेरणाश्रोत भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति कृतज्ञता जाहिर करने का अवसर है। हमारा केंद्रीय नेतृत्व प्रत्येक वर्ग विशेष को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। हमारी नेता न केवल दलित, पिछड़े, शोषित, वंचित वर्ग की आवाज को सड़क से संसद तक उठाने का कार्य कर रही हैं बल्कि बदलाव की एक नई इबारत भी लिख रही हैं। हम सब को मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि 9 नवम्बर का आयोजन ऐतिहासिक और अनुशासित हो।“

गौरतलब है कि मऊगंज पटेहरा में होने वाला यह आयोजन न केवल सरदार पटेल के आदर्शों को नमन करेगा, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के जनाधार को भी और सशक्त बनाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें