Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: पार्टी कांग्रेस का बड़ा ऐलान, 25 अप्रैल से चलेगा ‘संविधान बचाओ’ महाअभियान, जानिए इसमें ये होगा खास…

Jagbhan Yadav

Sun, Apr 20, 2025

नई दिल्ली :– कांग्रेस पार्टी 25 अप्रैल से 30 मई तक देशभर में संविधान बचाओ अभियान चलाने जा रही है। यह निर्णय शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया, जिसमें पार्टी के महासचिव, प्रदेश प्रभारी और फ्रंटल संगठनों के प्रमुख मौजूद रहे। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

संचालित किया जाएगा
25 अप्रैल से 30 अप्रैल – राज्य स्तर (PCC) पर ‘संविधान बचाओ’ रैलियों का आयोजन किया जाएगा।
3 मई से 10 मई – जिला स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी।
11 मई से 17 मई – देशभर के 4,500 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं होंगी।
20 मई से 30 मई – घर-घर जाकर संविधान बचाओ का संदेश पहुंचाया जाएगा।


नेशनल हेराल्ड केस पर बीजेपी को जवाब
कांग्रेस ने यह भी घोषणा की है कि वह 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक विभिन्न शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का जवाब देगी। जयराम रमेश ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मुद्दा कोई कानूनी मामला नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध और डर की राजनीति का प्रतीक है। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

सामाजिक और आर्थिक न्याय पर जोर
कांग्रेस ने अहमदाबाद में हुए AICC अधिवेशन में पारित प्रस्ताव को दोहराते हुए कहा कि पार्टी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। प्रमुख मांगों में देशभर में जाति जनगणना की मांग, निजी शैक्षणिक संस्थानों में SC, ST और OBC आरक्षण, आरक्षण की 50% सीमा हटाने की मांग, किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन आयोग के अनुसार एमएसपी निर्धारण, किसानों का कर्जमाफ, एमएसएमई का पुनर्जीवन और चीनी आयात पर नियंत्रण शामिल है।

संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में कदम
पार्टी ने जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए नई प्रक्रिया की घोषणा की है। गुजरात में यह प्रक्रिया 31 मई तक पूरी कर ली जाएगी। इसमें चार पर्यवेक्षक PCC से और एक AICC से होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें