Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

UP News : मथुरा में बोले सीएम योगी, ‘स्वदेशी अपनाएं, भारत बनेगा विश्वग : UP News : मथुरा में बोले सीएम योगी, ‘स्वदेशी अपनाएं, भारत बनेगा विश्वगुरु’, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विजन को किया याद

UP News : मथुरा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला’ और विराट युवा सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्र भारत को नई दिशा देने वाले महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके अंत्योदय के विजन को साकार करने से भारत विश्वगुरु के रूप में स्थापित होगा।

UP News : अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत’ का संकल्प देश के युवाओं को सौंपा है। पिछले 11 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व बदलाव देखा है और आज यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने मथुरा के विकास के लिए नगला-अकोस मार्ग पर पुल निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की, जिसका कार्य जल्द शुरू होगा। साथ ही, एक अतिथि भवन के निर्माण और पंडित दीनदयाल की कुटिया को सोलर पैनल के माध्यम से ग्रीन एनर्जी से जोड़ने की योजना का भी ऐलान किया।

UP News : सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि भारत में दिख रहे परिवर्तन के पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की दूरदर्शी सोच है। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की, ताकि देश के हस्तशिल्पियों और कारीगरों की समृद्धि सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने से हमारा पैसा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।

UP News : सीएम ने यह भी कहा कि पंडित दीनदयाल का विजन ग्राम इकाइयों से शुरू होकर जिला, प्रदेश और अंत में पूरे देश को सशक्त बनाने का है। यदि इस विजन को पूरी तरह साकार किया गया, तो भारत निश्चित रूप से विश्वगुरु बनेगा।

Tags :

देश-विदेश राजनीति खेल मनोरंजन स्वास्थ व्यापार शिक्षा लाइफस्टाइल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें