: बिहार में 'खेला होबे', नीतीश कुमार राज्यपाल से मिले तो पूर्व साथी ने किया चौंकाने वाला पोस्ट
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद क्या बिहार में कोई बड़ा सियासी घटनाक्रम होने वाला है? इस तरह के सवाल उठने तब शुरू हुए जब पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एक ट्विट किया।
बिहार में राजनीतिक सरगर्मी एकबार फिर से बढ़ गई है। जदयू के फिर से एनडीए में जाने के कयास पिछले एक सप्ताह से बिहार की सियासत में लगाए जा रहे हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने सबसे करीबी अशोक चौधरी के साथ मंगलवार को अचानक राजभवन पहुंच गए और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लगभग 40 मिनट तक मुलाकात की, अब इसे लेकर चर्चा का बाजार और गर्म हो गया कि क्या बिहार में फिर लोकसभा चुनाव से पहले कोई बड़ा उलटफेर होने वाला है।
https://twitter.com/jitanrmanjhi/status/1749661153519669734?t=p-GQVXgB6rirQ_65WzgQOQ&s=19
मांझी ने दिया संकेत
इस बात पर चर्चा उस वक्त और तेज हो गयी जब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने फिर से सियासत में बदलाव के संकेत दिए। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा 'खेला होबे'। एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, "बंगला में कहतें हैं, 'खेला होबे', मगही में कहते हैं, 'खेला होकतो', भोजपुरी में कहते हैं, 'खेला होखी' बाकी तो आप खुद ही समझदार हैं।"

25 जनवरी तक विधायकों को पटना में रहने को कहा
इससे पहले भी जीतन मांझी सत्ता में बदलाव के संकेत दे चुके हैं। उन्होंने अपने विधायकों को 25 जनवरी तक बिहार की राजधानी पटना में रहने तक के निर्देश दिए हैं। सियासी उलटफेर की चर्चा के बीच सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गए और राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान नीतीश करीब 40 मिनट तक राजभवन में रहे। राजद और जदयू के नेता इसे मात्र औपचारिक मुलाकात बता रहे हैं। लेकिन, जीतन राम मांझी के ट्विट के बाद बिहार की सियासत में कई तरह के कयास लगाए जा रहे।


Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन