Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण

में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल….

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: कांग्रेस विधायक MMS मामला: MLA अजय चंद्राकर ने गृहमंत्री से मांगी जानकारी, HM विजय शर्मा ने कही यह बात…

रायपुर। विधानसभा में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के एमएमएस (Devendra Yadav MMS) का मामला उठा. बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने एमएमएस संबंधी प्राथमिकी की जांच की जानकारी गृह मंत्री विजय शर्मा से मांगी. इसके अलावा उन्होंने अपने प्रश्न में ये पूछा कि क्या इस कथित MMS की जांच किसी फोरेंसिक लैब में कराई गई थी या नहीं. जवाब में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि दुर्ग एसपी ने राष्ट्रीय फोरेंसिक साईंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर (गुजरात) से संबंधित पेन ड्राईव की जांच कराई. जांच पर तुलनीय मानकों के अभाव में कोई निश्चित राय नहीं बनाई जा सकी है.

Agrawal Hospital

बता दें कि बजट सत्र के दौरान कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने सदन में देवेंद्र यादव के कथित MMS के जाँच से संबंधित गृह मंत्री विजय शर्मा से सवाल किया. जिसमें उन्होंने पूछा कि जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन विधायक के जिले के किसी थाने में उनके ऊपर और अन्य किसी एमएमएस (सीडी) के संबंध में जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी ? इसकी जानकरी दें.

जिसपर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है.

अजय चंद्राकर ने आगे सवाल किया कि क्या उपरोक्त संदर्भ में विधायक ने जनवरी से दिसंबर 2023 तक की काल अवधि में किसी पुलिस अधिकारी को मौखिक जांच के लिए निर्देश और आदेश किया था? यदि हां, तो कब और किसको? पूर्ण विवरण सहित जानकारी देवें ? क्या कथित एमएमएस (सीडी) की पुलिस और अन्य एजेंसी से फोरेंसिक जांच कराई गई.

इसपर जवाब देते हुए गृहमंत्री शर्मा ने कहा, पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने राष्ट्रीय फोरेंसिक साईंस यूनिवर्सिटी गांधीनगर (गुजरात) से संबंधित पेन ड्राईव की जांच कराई. जांच पर तुलनीय मानकों के अभाव में कोई निश्चित राय नहीं बनाई जा सकी है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें