Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

दो अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित 8 लॉ अफसरों व 23 पैनल लॉयरों की हुई नियुक्ति, देखें लिस्ट…..

इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…..

102 वनक्षेत्रपालों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

,बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले , देखे पूरी लिस्ट

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मेट्रो सिटीज की तर्ज पर अब राजधानी में बनेगा 8 मंजिला टेक्नीकल टॉवर : निगम ने तय की निर्माण एजेंसी

Jagbhan Yadav

Wed, Jan 28, 2026

Raipur News: राजधानी के तेलीबांधा चौक के पास नगर निगम 8 मंजिला टेक्नीकल ट्रेड टॉवर सेंटर का निर्माण कराएगा। यह टॉवर को-वर्किंग स्पेस और कारोबार के लिहाज से तैयार किया जाएगा, जिससे रायपुर में आईटी और स्टार्टअप सेक्टर को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही नगर निगम को भी इससे अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा।

निगम की योजना शाखा ने ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण एजेंसी तय कर दी है। शासन से दरों की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।

सर्व सुविधायुक्त होगा टेक्नीकल टॉवर

तेलीबांधा में कृष्णकुंज के पास करीब 2 एकड़ जमीन पर 40 करोड़ रुपये की लागत से इस टेक्नीकल टॉवर का निर्माण किया जाएगा। इसे हैदराबाद और मुंबई जैसी मेट्रो सिटीज की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। नगर उत्थान योजना के तहत इस परियोजना को शासन की स्वीकृति मिली है।

टॉवर में युवाओं के लिए को-वर्किंग स्पेस उपलब्ध होगा, वहीं मल्टीनेशनल कंपनियां यहां कांफ्रेंस और मीटिंग के जरिए अपने प्रोजेक्ट और योजनाएं साझा कर सकेंगी। परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग के लिए अलग स्थान होगा। इसके साथ ही क्लब हाउस और होटल जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

नगर निगम इस परिसर को कंपनियों की बैठकों और कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध कराएगा। पूरे कैंपस को सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि एक ही जगह सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।

जल्द जारी होगा वर्क ऑर्डर

महापौर मीनल चौबे ने बताया कि तेलीबांधा चौक के पास प्रस्तावित बहुमंजिला टेक्नीकल ट्रेड टॉवर के लिए एजेंसी का चयन हो चुका है। निर्माण कार्य के लिए शीघ्र ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नगर निगम का तकनीकी टॉवर होगा, जहां युवाओं को आधुनिक को-वर्किंग स्पेस की सुविधा मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें