Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ

700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर में इतने डिग्री पहुंचा पारा, अगले तीन दिन और बढ़ेगा गर्म

Jagbhan Yadav

Thu, Mar 5, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब स्पष्ट रूप से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद आगामी 4 दिनों तक तापमान में किसी विशेष परिवर्तन के आसार नहीं हैं।

बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.0°C रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। वर्षा के मुख्य आंकड़े निरंक रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है। आज प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

राजधानी रायपुर में 5 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 21°C के आसपास रहने की संभावना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें