Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ कैडर के इस अफसर : समेत 13 IPS हुए केंद्र में IG इम्पैनल, देखें आदेश

Jagbhan Yadav

Wed, Feb 18, 2026

रायपुर. केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने देश भर के विभिन्न कैडरों के आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में आईजी इम्पैनल किया हैं. देशभर के कुल 13 आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी इम्पैनल किया गया है. इनमें छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी ध्रुव गुप्ता समेत 2001 से 2005 बैच के अधिकारी शामिल हैं. ध्रुव गुप्ता वर्तमान में आईजी सीआईडी के पद पर पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ हैं.

जानिए कौन हैं आईपीएस ध्रुव गुप्ता?

बता दें ध्रुव गुप्ता छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे मूलतः दिल्ली के रहने वाले हैं. दो मई 1980 को जन्मे ध्रुव गुप्ता ने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है. फिर यूपीएससी क्रेक कर आईपीएस बने. अविभाजित बिलासपुर जिले में प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर उन्होंने गौरेला थाना प्रभारी के पद पर कार्य किया. फिर बिलासपुर सिविल लाइन सीएसपी भी रहें. महासमुंद के एसपी भी ध्रुव गुप्ता रहें. सेनानी सातवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई के पद पर पदस्थ रहें. फिर इंटेलिजेंस ब्यूरो में लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर रहें. आईबी में रहते हुए ही उन्हें डीआईजी से आईजी के पद पर प्रोफार्मा प्रमोशन राज्य सरकार ने दिया था. डेपुटेशन से वापस लौटने के बाद पिछले साल मई 2025 से वे आईजी सीआईडी के पद पर पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ हैं. साथ ही सीसीटीएनएस/एससीआरबी और तकनीकी सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें दिया गया है. आईपीएस ध्रुव गुप्ता की गिनती प्रदेश के बेहद ईमानदार आईपीएस अधिकारियों में होती हैं.

क्या लिखा इंपैनलमेंट आदेश में

केंद्र सरकार ने आदेश में लिखा है कि इस संबंध में निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एसीसी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के प्रस्ताव पर लिया गया था. गृह मंत्रालय के पुलिस-I डिवीजन (IPS-IV सेक्शन) द्वारा कर्तव्य भवन से जारी आदेश के अनुसार, पैनल में सदस्यों को शामिल करने की प्रक्रिया विभिन्न विचार श्रेणियों के तहत की गई है, जिनमें प्रथम समीक्षा, द्वितीय समीक्षा और प्रारंभिक स्थगन शामिल हैं.बता दे केंद्र में आईजी इम्पैनलमेंट का मतलब होता है कि अब ये अफसर जब भी केंद्र में डेपुटेशन पर जाएंगे तो आईजी रैंक पर जाएंगे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें