Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण

में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल….

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: बैंक खाते को आधार से करा ले लिंक , वरना अटक जाएगी महतारी वंदन की क़िस्त

Jagbhan Yadav

Fri, Feb 23, 2024

CG report रायपुर – छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना का लाभ देने के लिए आज अनंतिम सूचि जारी कर दी गई है। अनंतिम सूचि में 25 फरवरी तक दावा आपत्ति भी किया जा सकता है। महतारी वंदन योजना के तहत दिए जाने वाले राशि को महिलाओं द्वारा दिए गए बैंक खाते में ही जमा की जाएगी। यदि बैंक खाता आधार से लिंक न हो तो उसे तत्काल बैंक जाकर लिंक कराया जा सकता है। 

’जिन महिलाओं के खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं है वह बैंक जाकर आधार कार्ड लिंक करा लें’
’किसी के बहकावे में आकर इसके लिए अलग से खाता न खोले’

इन दोनों महतारी वंदन योजना को लेकर गांव गांव में कुछ भ्रम फैलाये जाने की खबर है। योजना में सभी लोगों में काफी सुधार भ्रांतियां फैलाई गई थी कि सिर्फ पोस्ट ऑफिस के ही एकाउंट में पैसा आएगा,पूरे प्रदेश के अधिकांश शहरों में लिंक के नाम पर पोस्ट ऑफिस में नया खाता खुलवाये जाने की खबर है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री बी.डी.पटेल ने स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना में आवेदन किए है। उसके आधार से लिंक होना चाहिए। जिनके महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है वह अपने बैंक जाकर खाते आधार कार्ड से लिंक करा लें।


     
श्री पटेल ने बताया कि आज 23 फरवरी (शुक्रवार) को अंतिम सूची जारी की जाएगी। उसके बाद अंतिम सूची पर दावा आपत्ति करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2024 निर्धारित है। दावा आपत्ति का निराकरण 26 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। 

वही अंतिम सूची का प्रकाशन 01 मार्च 2024 को होगा। राशि अंतरण 8 मार्च 2024 को होगा। पात्र महिलाओं को राशि उनके आवेदन में दिये बैंक खाता नंबर में ही अंतरण होगी। किसी अन्य खाते में नहीं जाएगी। 

इसके लिए अलग पोस्ट ऑफिस में या अन्य बैंक में खाता खोलने की जरूरत नही है और ना ही किसी के बहकावे में आये। योजना से संबंधित जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास कार्यालय या आंगनवाडी कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें