Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

इस जिले में होगी भारी बारिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…..

102 वनक्षेत्रपालों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

,बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले , देखे पूरी लिस्ट

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह : मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी

Jagbhan Yadav

Fri, Feb 6, 2026

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। जिसे लेकर मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वे कल 7 फरवरी को शाम 4:40 को रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे और वहां से निजी होटल के लिए रवाना होंगे।

इसके बाद गृहमंत्री शाह अगले दिन 8 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग लेंगे और शाम 5:00 बजे से 06:10 मिनट तक शिफ्टिंग द लेंस थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में शामिल होंगे। यहां वे निजी होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 फरवरी को बस्तर पंडूम के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सुबह 11:00 बजे विशेष विमान से रायपुर से दंतेश्वरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहां से बाय रोड बस्तर पंडूम कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:05 से शाम 04:00 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 4:20 को जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें