Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

नई शिक्षा नीति : में कौशल उन्नयन महत्वपूर्ण : गजेन्द्र यादव

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 21, 2025

अछोटी में डाइट द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर । दुर्ग जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) द्वारा अछोटी में दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने नई शिक्षा नीति के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि आधुनिक समय में केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि कौशल आधारित प्रशिक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ कौशल उन्नयन ही विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाएगा और उन्हें बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप सक्षम बनाएगा।

कार्यशाला के दौरान शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री यादव ने व्यवसायिक शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों और संभावनाओं पर शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि रोजगारमुखी शिक्षा और आधुनिक कौशल विकास को पाठ्यक्रम से जोड़ने की दिशा में यह कार्यशाला महत्वपूर्ण पहल है।

मंत्री यादव ने बताया कि नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही कौशल शिक्षा, प्रायोगिक अधिगम, डिजिटल साक्षरता और व्यवसायिक प्रशिक्षण से जोड़ने की व्यवस्था की गई है। इससे भविष्य में युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे।इस अवसर पर प्राचार्य डाइट पी. सी. मर्कले, डॉ. शिशिरकला भट्टाचार्य, श्रीमति संध्या शर्मा, डॉ. नीलम दुबे, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. एच. के. साहू सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें