Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

जानें अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल का समय सहित संपूर्ण पंचांग

आज 7 अगस्त को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Raipur CG : **तोमर ब्रदर्स की मुसीबतें बढ़ीं: 5 महीनों में आठवां केस दर्ज**

Jagbhan Yadav

Wed, Nov 26, 2025

तोमर ब्रदर्स की मुसीबतें बढ़ीं: 5 महीनों में आठवां केस दर्ज**

रायपुर। सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग के मामलों में कुख्यात वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी और उसका भाई रोहित तोमर एक बार फिर पुलिस के शिकंजे में आ गए हैं। देवेंद्र नगर थाने में मंगलवार को दोनों के खिलाफ ठगी और धमकाने का एक नया मामला दर्ज हुआ है। पिछले पांच महीनों में यह दोनों भाइयों पर लगता आठवां केस है।

 

शंकर नगर क्षेत्र के व्यापारी संजय चांडक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 8 अगस्त 2021 को वीरेंद्र तोमर अपने परिवार सहित उनकी दुकान आया था और नए मकान के लिए पर्दे, बेडशीट, सोफा कवर सहित करीब 10.50 लाख रुपये का सामान ले गया। पैसे मांगने पर वह महीनों तक बहाने बनाता रहा और बाद में धमकी देने लगा, जिसके कारण व्यापारी डर से चुप रहे। हाल ही में वीरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

पिछले कुछ महीनों में इन दोनों भाइयों पर अवैध वसूली, धमकाने, मारपीट और सूदखोरी के कई मामले दर्ज हो चुके हैं। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में रोहित तोमर पर एक अलग मारपीट का केस भी दर्ज है।

 

सूदखोरी के शिकार कई पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि

 

* नरेश सचदेवा ने 2.5 लाख का कर्ज लेकर 20 लाख रुपये लौटाए,

* गोपाल कुमार ने 2 लाख पर 28 लाख चुकाए,

* हरीश कछवाहा ने 3.5 लाख के बदले 50 लाख दिए,

* जबकि जयदीप बैनर्जी ने 16 लाख लेकर 52 लाख रुपये वापस किए।

 

लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनज़र पुलिस अब तोमर ब्रदर्स के पूरे नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें