Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Amit Shah CG Visit : अचानक बदला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरा कार्यक्रम...जानिए कब आएंगे रायपुर

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 27, 2025

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। पहले वे 28 नवंबर को रायपुर पहुंचने वाले थे, लेकिन अब वे आज रात को ही रायपुर पहुंच जाएंगे। अमित शाह के दौरे को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट और सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। कार्केट टीम सहित समस्त सुरक्षा इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि गृहमंत्री के आगमन और आगे के कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

बता दें कि नवा रायपुर के IIM परिसर में 28 से 30 नवंबर तक 60वां अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल शामिल होंगे। पीएम को नए स्पीकर हाउस एम-1 में ठहराया जाएगा। जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शा​ह वित्त मंत्री आवास एम-11 में ठहरेंगे। दोनों बंगले वीवीआईपी मानकों के अनुरूप तैयार कर लिए गए हैं।

⁠कॉन्फ्रेंस में सभी राज्य प्रेजेंटेशन देंगे

कॉन्फ्रेंस में सभी राज्य अपराध नियंत्रण संबंधी प्रयासों पर प्रजेंटेशन देंगे। एक मॉडल स्टेट चुनकर कॉमन गाइडलाइन जारी हो सकेगी। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का बंगला अस्थाई PMO बनेगा। पिछले साल 2024 में DGP-IG कॉन्फ्रेंस ओडिशा के भुवनेश्वर में हुआ था। इसमें पीएम मोदी ने हिस्सा लिया था। छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें