CM विष्णुदेव साय आज : कंवर समाज को देंगे बड़ी सौगात
Tue, Dec 2, 2025
रायगढ़ ।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सीएम दोपहर डेढ़ बजे बोईरदादर स्थित गोवर्धनपुर रोड शालिनी स्कूल के पास स्थित कंवर सामाजिक भवन में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री कंवर समाज प्रमुखों की मांग पर 30 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार साय करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कौशल्या साय, भरत साय, अनंत राम पैंकरा, स्वधा साय, शांता साय शामिल होंगे।
इसके अलावा सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर, रायपुर, ओडिसा के सुंदरगढ़ जिले के कंवर समाज के राष्ट्रीय-राज्य और जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक इस आयोजन में शामिल होंगे।
रायपुर वनडे से पहले : दोनों टीमों की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था सख्त
Tue, Dec 2, 2025
रायपुर :-
रायपुर के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम दोपहर 12 बजे मीडिया से रूबरू होगी और 1 से 4 बजे तक अभ्यास करेगी, जबकि टीम इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 4 बजे होगी और खिलाड़ी 5 से 8 बजे तक नेट प्रैक्टिस करेंगे। मैच की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल को सौंपी गई है, साथ ही 6 IPS अधिकारी और करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। खिलाड़ियों के होटल से लेकर स्टेडियम तक पूरा रूट सुरक्षा के लिए सील किया गया है। स्टेडियम में उपलब्ध खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जिसमें समोसा 60 रुपए, बर्गर 80 रुपए और बिरयानी 150 रुपए में मिलेगी। इस बार स्टेडियम में पहली बार स्पाइडर कैम का उपयोग किया जाएगा और 40 अल्ट्रा-क्वालिटी कैमरे लगाए जा रहे हैं। दर्शकों के लिए शहर के विभिन्न मार्गों—रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, महासमुंद, जगदलपुर-धमतरी और बलौदाबाजार—से आने वालों हेतु अलग-अलग यातायात एवं पार्किंग व्यवस्थाएँ तय की गई हैं, जिनमें साईं अस्पताल, सेंध तालाब, परसदा और कोसा पार्किंग प्रमुख हैं, जहाँ वाहन पार्क कर दर्शकों को स्टेडियम तक पैदल पहुँचना होगा।
सीएम साय : आज रायगढ़ और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, यहां देखें शेड्यूल
Tue, Dec 2, 2025
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे दोपहर 12:10 बजे रायगढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:05 बजे कंवर समाज के वार्षिक सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे।
इसके बाद सीएम साय शाम 6 बजे रायपुर में आयोजित दंतेश्वरी डायलॉग 2025, पाञ्चजन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे और शाम 7:45 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास के लिए रवाना होंगे। इस कार्यक्रम में राज्य और समाज के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।