: टाटीबंध ब्रिज में युवक की मौत, ट्रक की ठोकर से महिला भी घायल
Thu, Mar 27, 2025
रायपुर/धरसींवा। सांकरा-सिमगा सिक्स लाइन पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार का शरीर दो भागों में बंट गया और सड़क खून से सन गई. जानकारी के अनुसार, यह घटना टाटीबंध ब्रिज के पास हुई,
जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और बाइक सवार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया. इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
: CG शराब घोटाला: ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को किया
Sat, Mar 15, 2025
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे
चैतन्य बघेल
को समन जारी किया है। चैतन्य बघेल आज ईडी कार्यालय में पेश होकर जांच एजेंसी के सवालों का सामना करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, चैतन्य बघेल से सोमवार को हुई छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर पूछताछ होगी। ईडी ने
10 मार्च 2025
को भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल के भिलाई स्थित निवास समेत राज्यभर में
एक दर्जन से अधिक ठिकानों
पर छापा मारा था। इस दौरान
30 लाख रुपये नकद
, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए थे।
क्या है पूरा मामला?
ईडी का दावा है कि
2019 से 2022
के बीच भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में शराब नीति में हेरफेर कर
2,161 करोड़ रुपये
का घोटाला किया गया। जांच एजेंसी के अनुसार, चैतन्य बघेल इस अवैध आय के संभावित लाभार्थियों में शामिल हैं।
https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-4672204954512100&output=html&h=280&adk=408369308&adf=2836204220&w=350&abgtt=6&fwrn=7&fwrnh=100&lmt=1742013061&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=3566313158&ad_type=text_image&format=350x280&url=https%3A%2F%2Fmedia24news.in%2F%3Fp%3D79861&fwr=0&pra=3&rh=292&rw=350&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&dt=1742013061369&bpp=1&bdt=3668&idt=1&shv=r20250312&mjsv=m202503110101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3De1754e87bf6bdda7%3AT%3D1737422321%3ART%3D1742013060%3AS%3DALNI_MYefi9IWtRbRwNucQbhkvUT3DvE1g&gpic=UID%3D00000ff396d007a0%3AT%3D1737422321%3ART%3D1742013060%3AS%3DALNI_MZbxbjGXhjklGg3sGgPZMR1qQOkkA&eo_id_str=ID%3D4430ad24d02ca217%3AT%3D1737422321%3ART%3D1742013060%3AS%3DAA-AfjaHoc4KrUOyJWuTZ-zBRWCE&prev_fmts=0x0%2C440x366%2C350x311%2C350x1301%2C440x366%2C350x280&nras=4&correlator=7411804993709&frm=20&pv=1&u_tz=330&u_his=1&u_h=956&u_w=440&u_ah=956&u_aw=440&u_cd=24&u_sd=3&adx=48&ady=3087&biw=440&bih=752&scr_x=0&scr_y=262&eid=31091053%2C42531706%2C95344790%2C95354315%2C95354337%2C95354597%2C31090358%2C95352178&oid=2&pvsid=2702714738728327&tmod=1824586190&uas=0&nvt=1&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C440%2C0%2C440%2C956%2C440%2C842&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&bz=1&pgls=CAEaBTYuNy4y~CAEQBRoGMy4yNy42&ifi=7&uci=a!7&btvi=5&fsb=1&dtd=6
इस घोटाले में पहले ही कई बड़े नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें
पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, रायपुर मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर
और अन्य शामिल हैं। इनमें से कुछ की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अब ईडी इस मामले में चैतन्य बघेल की भूमिका की जांच कर रही है।
क्या होगी आगे की कार्रवाई?
ईडी की पूछताछ के बाद यह तय होगा कि चैतन्य बघेल को दोबारा समन किया जाएगा या उनके खिलाफ कोई अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
: भूपेश बघेल रायपुर कोर्ट में मौजूद, सेक्स सीडी कांड में पेश हो रहे
Tue, Mar 4, 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड केस में आज रायपुर कोर्ट में सुनवाई चल रही। पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका कोर्ट पहुंचे हैं। पिछली सुनवाई में CBI ने अपना पक्ष रखा था। आज आरोपियों के वकील अपना पक्ष रख रहे है।
सेक्स सीडी कांड…भूपेश बघेल-विनोद-कैलाश की पेशी, भूपेश पहुंचे सीबीआई के स्पेशल कोर्ट
चर्चित सेक्स सीडी कांड केस में यह दूसरी बार है, जब सभी आरोपी कोर्ट में हाजिरी देने पहुंचे हैं।पिछली सुनवाई के दौरान भूपेश बघेल कोर्ट में अपनी हाजिरी देकर विधानसभा रवाना हुए थे। 7 साल बाद रायपुर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पिछली सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया था कि कोर्ट में CBI बनाम कैलाश मुरारका और अन्य के विरुद्ध जांच पर बहस थी। CBI ने बहस पूरी कर ली है। अब अभियुक्त के वकील बहस करेंगे। लगभग सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए हैं। CBI ने इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस होने का दावा किया है।