: 3 अगस्त को रायपुर के गुढ़ियारी से निकलेगी भव्य कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री साय दिखाएंगे हरी झंडी
Fri, Aug 1, 2025
रायपुर
:-
पश्चिम क्षेत्र के विधायक राजेश मूणत रविवार को कांवड़ यात्रा का आयोजन करने जा रहे हैं. सावन के महीने में कावड़ यात्रा का आयोजन पिछले तीन सालों से किया जा रहा है, और यह कावड़ यात्रा के आयोजन का चौथा साल है. अभी तक रायपुर पश्चिम के लोग ही इस कावड़ यात्रा में शामिल होते थे, लेकिन इस साल 70 वार्ड के जनप्रतिनिधि के साथ ही आम जनता भी इस कांवड़ यात्रा में शामिल होगी.
मारुति मंगलम गुढ़ियारी से शुरुआत: कांवड़ यात्रा निकलने के पहले गुढ़ियारी के मारुति मंगलम भवन में मिट्टी के शिवलिंग और नंदी बनाकर पूजा होगी. करीब 2 घंटे पूरे विधि विधान से पूजा के बाद यात्रा शुरू होगी. मारुति मंगलम भवन से यात्रा को हरी झंडी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिखाएंगे. कांवड़िए जल लेकर रायपुर के महादेव घाट पर स्थित हटकेश्वरनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे.
झांकी और बाहर से कलाकार भी आएंगे: इस कांवड़ यात्रा में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ की भव्य यात्रा झांकी दिखेगी. साथ ही केरल समेत दूसरे राज्यों से भी नृत्य करने वाले दल शामिल होंगे. राजेश मूणत ने कहा कि, इसमें मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम, रायपुर के सभी विधायक, मेयर, पार्षद समेत कई लोगों को शामिल होंगे.
प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना: विधायक राजेश मूणत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की उन्नति प्रगति का मार्ग प्रशस्त्र हो इसके लिए प्रार्थना करेंगे. छत्तीसगढ़ 25वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है. प्रदेश में खुशहाली बनी रहे.
: CG NEWS: हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के ऑफिस पर चला बुलडोजर
Sun, Jul 27, 2025
रायपुर। CG NEWS:पुलिस सह प्रशासन की संयुक्त टीम ने हाल ही में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के ऑफिस/कार्यस्थल पर बुलडोजर चलाकर उसका हिस्सा ध्वस्त कर दिया है। यह क़दम प्रशासन की स्पष्ट चेतावनी और कानूनी कार्रवाई के तहत लिया गया, जिसमें संपत्ति के अवैध इस्तेमाल और कथित अपराधों को देखते हुए कार्यवाही गई।
: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक बारिश की झड़ी होने का अलर्ट
Thu, Jul 24, 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से माँसूसन ने धमाकेदार वापसी की है। यही वजह है कि पिछले 24 घंटो से रजय के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौरा जारी है। बात प्रदेश की राजधानी रायपुर की करें तो बुधवार को सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आज गुरुवार सुबह तक जारी है। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में वर्षा और तेज होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग अलग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले पांच दिनों तक सावन की यह झड़ी बरक़रार रहेगी।
मौसम विभाग की मानें तो 23 जुलाई से छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 23 से 26 जुलाई के दौरान एक से दो स्थानों पर भारी से ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 22 से लेकर 26 जुलाई के दौरान सूबे के अलग-अलग हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं। आईएमडी यानि भारतीय मौसम ने आने वाले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में भरी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। यहां बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।