Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: आंद्रे रसेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, बोले- ये मेगा टूर्नामेंट होगा आखिरी

Jagbhan Yadav

Fri, Feb 9, 2024

Andre Russell Retirement: दो बार की टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन टीम के स्‍टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अपने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास को लेकर बड़ा ऐलान किया है। आंद्रे रसेल ने कहा है कि 2024 का टी20 वर्ल्‍ड कप उनके अंतरराष्‍ट्री करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा।

andre_russell.jpg

Andre Russell Retirement: वेस्‍टइंडीज और अमेरिका की संयुक्‍त मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का आगाज होने में अब करीब चार महीने का समय शेष है। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले दो बार की टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन टीम के धाकड़ खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने अपने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास को लेकर बड़ा ऐलान किया है। आंद्रे रसेल ने कहा है कि ये 2024 का टी20 वर्ल्‍ड कप उनके अंतरराष्‍ट्रीय करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा।

बता दें कि आज 9 फरवरी से वेस्टइंडीज और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। होबार्ट में खेले जाने वाले पहले मैच से पहले रसेल ने कहा कि वह टी20 वर्ल्‍ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। लेकिन, यदि टीम को उनकी जरूरत महसूस हुई तो वह वापसी करेंगे। ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने रसेल के हवाले से कहा कि कोच के साथ चर्चा के बाद उन्‍होंने विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने की बात कही है।

2021 के बाद हाल में की वापसी

बता दें कि आंद्रे रसेल ने हाल ही में विंडीज की टी20 टीम में वापसी की है। दिसंबर 2023 में जब वेस्‍टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 3-2 से सीरीज जीती थी, तब भी रसेेल टीम में शामिल थे और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज भी खेलेंगे। इंग्लैंड सीरीज से पहले रसेल ने आखिरी बार नवंबर 2021 में विंडीज के लिए टी20 खेला था।

यह भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह अफलातून खिलाड़ी, जानें किस दिग्गज ने दी भारतीय पेसर को ये उपाधि

आंद्रे रसेल के अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर

वेस्‍टइंडीज के स्‍टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्‍होंने देश के लिए अब तक 72 टी20 में 846 रन के साथ 46 विकेट, 56 वनडे में 1034 रन के साथ 70 विकेट और 1 टेस्ट में 2 रन के साथ 1 विकेट लिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें