Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: आईसीसी ने टी20 विश्व कप के प्राइज मनी की घोषणा की, विजेता-उपविजेता को मिलेगी इतनी रकम?

Jagbhan Yadav

Mon, Jun 3, 2024

आईसीसी ने सोमवार को बताया कि विजेता टीम को 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन यूएस डॉलर) मिलेंगे। पिछले किसी भी टी20 विश्व कप टीम में विजेता टीम को इतने रुपये नहीं मिले थे…

नईदिल्ली (ए)। आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 93.51 करोड़ रुपये (11.25 मिलियन यूएस डॉलर) रखा है, जो कि एक रिकॉर्ड है। यह पिछले सभी आईसीसी टी20 विश्व कप टूर्नामेंट से ज्यादा है। वहीं, पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्व कप में प्राइज मनी का बजट 82.93 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) था। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल 29 जून को होगा।

आईसीसी ने सोमवार को बताया कि विजेता टीम को 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन यूएस डॉलर) मिलेंगे। पिछले किसी भी टी20 विश्व कप टीम में विजेता टीम को इतने रुपये नहीं मिले थे। इस साल रिकॉर्ड 20 टीमें इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं। इस वजह से इसे अब तक का सबसे बड़ा टी20 विश्व कप कहा जा रहा है। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम को 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से संतोष करना पड़ेगा। सेमीफाइनल खेलकर बाहर होने वाली टीमों को 6.54 करोड़ रुपये (787,500 यूएस डॉलर) मिलेंगे।

दूसरे दौर यानी सुपर-8 राउंड को पार करने में नाकाम रहने वाली टीमों को 3.17 करोड़ रुपये (382,500 यूएस डॉलर) मिलेंगे। वहीं, नौ से 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 2.05 करोड़ रुपये (247,500 यूएस डॉलर) मिलेंगे। 13 से 20वें स्थान पर रहने वाली हर एक टीम को 1.87 करोड़ रुपये (225,000 यूएस डॉलर) मिलेंगे। इसके अलावा हर एक टीम को टूर्नामेंट में एक मैच जीतने पर अतिरिक्त 25.89 लाख रुपये (31,154 यूएस डॉलर) दिए जाएंगे। इसमें सेमीफाइनल और फाइनल के मैच शामिल नहीं हैं। यह नियम सुपर-8 राउंड तक लागू है।

टी20 विश्व कप में शुरुआती राउंड यानी ग्रुप स्टेज मं 40 मैच खेले जाएंगे। 20 टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में अपने-अपने ग्रुप पर शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी। इसके बाद सुपर-8 राउंड की शुरुआत होगी। फिर सेमीफाइनल और 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मैच खेला जाएगा। आईसीसी ने प्राइज मनी का एलान करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक है, इस वजह से प्राइज मनी भी ऐतिहासिक रखा गया है। हम इसे सबसे सफल टी20 विश्व कप बनाना चाहते हैं।

किस राउंड में कितने रुपये मिलेंगे:राउंड प्राइज मनीविजेता20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन अमेरिकी डॉलर)उप-विजेता10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन अमेरिकी डॉलर)सेमीफाइनल में हारने पर6.54 करोड़ रुपये (787,500 अमेरिकी डॉलर)सुपर-8 राउंड से बाहर होने पर3.17 करोड़ रुपये (382,500 अमेरिकी डॉलर)9 से 12वें स्थान पर रहने पर2.05 करोड़ रुपये (247,500 अमेरिकी डॉलर)13 से 20वें स्थान पर रहने पर1.87 करोड़ रुपये (225,000 अमेरिकी डॉलर)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें