: IND vs ENG 3rd Test : रोहित-जडेजा के रिकॉर्ड शतक, भारत पहले दिन 326/5
Jagbhan Yadav
Thu, Feb 15, 2024
खेल डैस्क : टीम इंडिया ने राजकोट में इंगलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन कप्तान रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा के शतकों की बदौलत 5 विकेट खोकर 326 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की शुरूआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 33 रन पर ही जायसवाल 10, शुभमन 0 तो रजत पाटीदार 5 के विकेट गंवा लिए थे। लेकिन तभी कप्तान रोहित ने एक छोर संभालकर शतक लगाया। जडेजा और कुलदीप यादव दिन का खेल समाप्त होने तक क्रमश: 110 और 1 रन बनाकर नाबाद थे।

भारतीय पारी
टीम इंडिया की शुरूआत खराब रही। इंगलैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने उछाल भरी पिच पर शुरूआत से ही अटैक किया और यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के विकेट निकाल लिए। इन दोनों बल्लेबाजों ने विशाखापत्तनम टेस्ट में क्रमश: दोहरा शतक और शतक लगाया था। इसके बाद डैब्यू टेस्ट खेल रहे रजत पाटीदार 15 गेंदों पर 5 रन बनाकर आऊट हो गए। कप्तान रोहित ने इसके बाद रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। रोहित ने शतक लगाया और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रोहित ने 196 गेंदों पर 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 131 रन बनाए। वह मार्क वुड का शिकार बने। भारतीय टीम की ओर से जडेजा ने 198 गेंदों पर शतक जमाया तो वहीं, सरफराज भी तेजतर्रार अर्धशतक लगाने में सफल रहे। सरफराज 66 गेंदों पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाने में कामयाब रहे।

कब : भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट, 15-19 फरवरी, 2024, सुबह 09:30 बजे
कहां: सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट
क्या उम्मीद करें : बहुत सारे रन। पिछली बार जब यहां (2018 में) टेस्ट खेला गया था, तो भारत ने पहली पारी में तीन शतक लगाए थे और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी और 272 रन से खेल जीता था। 2016 में इस स्थल पर एकमात्र अन्य टेस्ट में भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ था जोकि उच्च स्कोरिंग ड्रॉ था।
यह 3 रिकॉर्ड बन सकते हैं
- बेन स्टोक्स गैरी सोबर्स और जैक्स कैलिस के साथ इस प्रारूप में 6000 रन और 200 विकेट का डबल पूरा करने से तीन विकेट दूर हैं।
- रविचंद्रन अश्विन इस फॉर्मेट में 500 लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनने से 1 विकेट दूर हैं।
- इंगलैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी 700 विकेट पूरे करने से पांच विकेट ही दूर हैं। उनका आगामी लक्ष्य शेन वार्नर (708 विकेट) को पीछे छोड़ना होगा।

दोनों टीमों की संभावित XI
भारत : यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
इंग्लैंड : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन