Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

IND vs SA : इस दिन रायपुर में भिड़ेगी भारत और दक्षिण अफ्रीका, यहां से खरीदें ऑनलाइन टिकट…

Jagbhan Yadav

Sun, Nov 23, 2025

रायपुर। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के 3 दिसंबर को होने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए टिकट बिक्री 22 नवंबर से शुरू हो गई है। ये मुकाबला 3 दिसंबर की दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। जो छत्तीसगढ़ के रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मैच का लुफ्त उठाने के लिए क्रिकेट प्रेमी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म टिकट जिनी (ticket-genie.in) पर टिकट बुक कर सकेंगे। वहीं, ऑफलाइन टिकट बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 24 नवंबर से उपलब्ध हो जाएंगे। टिकट के लिए आधार कार्ड और क्यूआर कोड दिखाना होगा।

स्टूडेंट्स के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके तहत वे 24 नवंबर को इंडोर स्टेडियम जाकर ही अपनी टिकट खरीद सकेंगे। कुल 48 हजार टिकटों की बुकिंग की जा रही है। ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए क्रिकेट संघ ने प्रत्येक आईडी पर अधिकतम 4 टिकट जारी करने का नियम लागू किया है। वहीं, प्रदेश के सभी दिव्यांग खिलाड़ी  फ्री में मैच देख सकेंगे।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें 1 दिसंबर से रायपुर पहुंचना शुरू करेंगी। 2 दिसंबर को दोनों टीमें शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करने उतरेंगी।

कितने में मिल रहा टिकट? 

  • स्टैंड्स की टिकट 1500, 2500, 3000, 3500 रुपये में मिलेगी.

  • सिल्वर टिकट 6000 रुपये

  • गोल्ड टिकट 8000 रुपये

  • प्लैटिनम टिकट 10000 रुपये

  • Corporate box टिकट 20000 रुपये

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें