Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान…जानिए किसे मिला मौका : एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान…जानिए किसे मिला मौका

Jagbhan Yadav

Tue, Aug 19, 2025

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे तो शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है। एशिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट इवेंट में भारतीय टीम 10 सितंबर से अपने अभियान का आगाज करेगी। टीम इंडिया 14 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी।

टी20 वर्ल्डकप 2024 की टीम से तुलना की जाए तो इस टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह की भरपाई हुई है तो युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज को भी बाहर कर दिया गया है। शुभमन गिल पहले टी20 वर्ल्डकप 2024 की टीम में रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल थे लेकिन अब उन्हें मुख्य टीम में जगह दी गई है।

एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया: सूर्य कुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

Tags :

Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today new

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें